भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कुरकुरे लदा वाहन को हाईवा ने मारी टक्कर:कोडरमा घाटी में हादसा, सड़क...




कोडरमा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मेन रोड पर सोमवार सुबह एक सड़क दुर्घटना हुई। जिसमें एक पत्थर लदे हाईवा ने कुरकुरे से भरे 709 वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। यह हादसा कोडरमा घाटी स्थित बन्दरचुआं के समीप एक तीखे मोड़ पर हुआ। जानकारी के अनुसार, कुरकुरे लदा वाहन का चालक राजेश कुमार रामगढ़ से बिहार की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे हाईवा ने उसे इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वाहन सड़क के एक छोर से दूसरे छोर तक खिसक गया। खाई में गिरने से बचा वाहन, चालक को आई मामूली चोटें इस दुर्घटना में गनीमत रही कि कुरकुरे लदा वाहन खाई में नहीं गिरा, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। हादसे में चालक राजेश कुमार को मामूली चोटें आईं, जबकि हाईवा का चालक भी बाल-बाल बच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य में सहयोग किया और घायलों का हालचाल जाना। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना पुलिस और सड़क सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों चालकों से घटना की जानकारी ली और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को घाटी से बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया गया। घाटी में लगातार हो रहे हादसे गौरतलब है कि कोडरमा घाटी में तीखे मोड़, ढलान वाली सड़कें और दो लेन का संकरा मार्ग होने के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इस मार्ग से गुजरने वाले लोग हमेशा डर के साए में यात्रा करने को मजबूर रहते हैं। लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में भी चिंता बढ़ती जा रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से इस समस्या पर तत्काल ध्यान देने और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top