भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बरसात में दीमक बना सकती है लाखों के फर्नीचर को कबाड़, जानिए...


Last Updated:

लकड़ी के फर्नीचर की नियमित सफाई भी बहुत जरूरी है. धूल और गंदगी जमा होने से नमी जल्दी पकड़ती है. इसलिए सूखे और साफ कपड़े से समय-समय पर फर्नीचर की सफाई करें. फर्नीचर को दीवार से थोड़ा हटाकर रखें, ताकि उसके पीछे भी हवा का प्रवाह बना रहे. इससे सीलन कम होगी. अगर कहीं दीमक के निशान दिखाई दें तो तुरंत उसका इलाज कराना चाहिए.

जमशेदपुर: बारिश का मौसम जहां लोगों को गर्मी से राहत देता है, वहीं घर में रखे लकड़ी के फर्नीचर के लिए कई तरह की परेशानियां भी लेकर आता है. बरसात में हवा में नमी बढ़ जाती है. इसका सबसे ज्यादा असर लकड़ी से बने सामान पर पड़ता है. अलमारी, दरवाजे, खिड़कियां, बेड, टेबल और कुर्सियों में दीमक लगने का खतरा बढ़ जाता है. कई बार छोटे-छोटे कीड़े भी लकड़ी को नुकसान पहुंचाने लगते हैं. अगर समय रहते सावधानी नहीं बरती जाए तो महंगे फर्नीचर भी कुछ ही महीनों में खराब हो सकते हैं.

लकड़ी के सामान की देखभाल
लकड़ी के काम से जुड़े एक्सपर्ट संतोष ठाकुर बताते हैं कि बरसात शुरू होने से पहले ही लकड़ी के सामान की देखभाल शुरू कर देनी चाहिए. सबसे जरूरी बात यह है कि लकड़ी को पानी और अधिक नमी से बचाकर रखा जाए. अक्सर लोग बारिश के दौरान घर के दरवाजे और खिड़कियां पूरी तरह बंद रखते हैं. इससे कमरे में सीलन बढ़ जाती है. यही सीलन दीमक और कीड़ों के पनपने के लिए अनुकूल माहौल तैयार करती है. इसलिए समय-समय पर खिड़कियां और वेंटिलेशन खोलते रहें. इससे ताजी हवा आती-जाती रहेगी और कमरे में नमी जमा नहीं होगी.

फर्नीचर की नियमित सफाई
संतोष ठाकुर के अनुसार, लकड़ी के फर्नीचर की नियमित सफाई भी बहुत जरूरी है. धूल और गंदगी जमा होने से नमी जल्दी पकड़ती है. इसलिए सूखे और साफ कपड़े से समय-समय पर फर्नीचर की सफाई करें. फर्नीचर को दीवार से थोड़ा हटाकर रखें, ताकि उसके पीछे भी हवा का प्रवाह बना रहे. इससे सीलन कम होगी. अगर कहीं दीमक के निशान दिखाई दें तो तुरंत उसका इलाज कराना चाहिए. देर करने पर नुकसान तेजी से बढ़ सकता है.

दीमक और छोटे कीड़ों से सुरक्षा
बरसात से पहले लकड़ी की सुरक्षा के लिए बाजार में मिलने वाले एंटी-टर्माइट उत्पादों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. एक्सपर्ट संतोष ठाकुर बताते हैं कि ‘टर्मिनेटर’ जैसे एंटी-टर्माइट उत्पाद को तारपीन के तेल में अच्छी तरह मिलाकर ब्रश की मदद से लकड़ी की सतह पर लगाना चाहिए. यह मिश्रण लकड़ी के अंदर तक पहुंचता है. इससे दीमक और छोटे कीड़ों से सुरक्षा मिलती है. खासकर दरवाजों, खिड़कियों, अलमारी के निचले हिस्सों और उन जगहों पर इसका इस्तेमाल जरूर करें, जहां नमी अधिक रहती है.

लकड़ी पर पॉलिश या वार्निश
इसके अलावा समय-समय पर लकड़ी पर पॉलिश या वार्निश करवाना भी फायदेमंद होता है. इससे लकड़ी के ऊपर एक मजबूत सुरक्षा परत बन जाती है. यह परत नमी को लकड़ी के अंदर जाने से रोकती है. अगर किसी फर्नीचर पर पानी गिर जाए तो उसे तुरंत सूखे कपड़े से साफ कर दें. लकड़ी को लंबे समय तक गीला न रहने दें. इससे उसके खराब होने का खतरा काफी कम हो जाता है.

सामान लंबे समय तक सुरक्षित
बरसात के मौसम में थोड़ी सी सावधानी आपके महंगे लकड़ी के सामान को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकती है. इसलिए बारिश शुरू होने से पहले फर्नीचर की अच्छी तरह जांच करें. नमी से बचाव के सभी जरूरी उपाय अपनाएं. जरूरत पड़ने पर एंटी-टर्माइट ट्रीटमेंट भी जरूर कराएं. इससे आपका घर भी सुरक्षित रहेगा और लकड़ी का सामान भी वर्षों तक नया जैसा बना रहेगा.

About the Author

Amita kishor

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top