भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जान की कीमत महज 500 रुपयेः सिरसा में पैसों के विवाद में...


Last Updated:

Sirsa News: हरियाणा के सिरसा जिले में 500 रुपये के विवाद को लेकर 22 वर्षीय एक युवक की कथित तौर पर लाठियों और लोहे के पाइप से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.परिवार ने शव लेने या अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया था, लेकिन प्रशासन ने कहा कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

ख़बरें फटाफट

जान की कीमत महज 500 रुपये, सिरसा में 22 साल के युवक की हत्याZoom

छत्रियन गांव में 15-20 लोगों के एक समूह ने अशोक कुमार नामक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी.

सिरसा. हरियाणा के सिरसा जिले में 500 रुपये के विवाद को लेकर 22 वर्षीय एक युवक की कथित तौर पर लाठियों और लोहे के पाइप से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि बड़ागुढ़ा पुलिस थाना क्षेत्र के छत्रियन गांव में 15-20 लोगों के एक समूह ने अशोक कुमार नामक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि कुमार के भाई मुकेश की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं के तहत 17 नामजद लोगों और पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

बड़ागुढ़ा के थाना प्रभारी हीरा सिंह ने बताया कि मुकेश और गांव के कुछ युवकों के बीच 500 रुपये के लेन-देन को लेकर कई महीनों से विवाद चल रहा था. गांव की पंचायत ने मामले को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन तनाव बना रहा. पुलिस के अनुसार, रविवार शाम को अशोक, मुकेश और उनके चाचा बैलगाड़ी पर चारा लेकर अपने खेतों से लौट रहे थे, तभी ट्रैक्टर, कार और मोटरसाइकिल पर सवार 15-20 लोगों का एक समूह वहां पहुंचा और उन्हें रोक लिया.

उन्होंने बताया कि मुकेश और उनके चाचा तो भागने में कामयाब रहे, लेकिन हमलावरों ने कथित तौर पर अशोक को पकड़ लिया और उसे डंडों व लोहे के पाइप से पीटा; फिर उसे मरा हुआ समझकर भाग गए.पुलिस ने बताया कि अशोक को पहले बड़ागुढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और बाद में सिरसा सिविल हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया, जहां सोमवार तड़के चोटों के कारण उसकी मौत हो गई.

शव लेने से किया था इंकार

पीड़ित परिवार ने शुरू में तब तक शव लेने या अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया, जब तक कि आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर लिया जाता. हालांकि, जिला प्रशासन और पुलिस से मिले आश्वासन के बाद सोमवार शाम को अंतिम संस्कार किया गया. पुलिस ने बताया कि एहतियातन गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है. थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी में नामजद आरोपियों – साहब राम, चंद्रेश, सुरेंद्र और चरणपाल को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की गई है और प्रकरण की जांच की जा रही है.

About the Author

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top