भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रामगढ़ नदी में मिला युवक का शव:परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया,...




रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चितरपुर कोची पहाड़ी नदी में एक युवक का शव उपलाता हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान चितरपुर निवासी शाहनवाज खान उर्फ गुड्डू (41), पिता रुस्तम के रूप में हुई है। वह रहमत नगर का रहने वाला था। परिजनों ने शाहनवाज की हत्या का आरोप लगाया है। उनके अनुसार, गुड्डू रात से लापता था। सूचना मिलते ही रजरप्पा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हर बिंदु पर जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रामगढ़ के सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक अविवाहित था। शाहनवाज के भाई ने भी हत्या का आरोप दोहराया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शाहनवाज काफी सीधा-साधा और मिलनसार व्यक्ति था। रजरप्पा थाना के एएसआई एस खान ने बताया कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा, जिसके बाद ही यह तय होगा कि यह हत्या है या आत्महत्या।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top