भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

शादी में 3 दिन बाकी थे… तभी गायब हो गया दूल्हा; गिरिडीह...


Last Updated:

Giridih News: सिर्फ तीन दिन बाद नीरज हाजरा की बारात निकलने वाली थी. घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन 5 जुलाई को वह अचानक लापता हो गया. कुछ दिन बाद बिहार के जमुई के जंगल से उसकी लाश मिली. अब इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड में पुलिस ने जो कहानी सामने रखी है, उसने हर किसी को हैरान कर दिया है.

नीरज हत्याकांड में गिरिडीह पुलिस का खुलासा, मंगेतर और उसके जीजा ने मार डाला   Zoom

शादी से 3 दिन पहले नीरज हाजरा की हत्या, मंगेतर उर्मिला और जीजा महेश पासवान गिरफ्तार.

गिरिडीह. झारखंड के गिरिडीह जिले शिबडीह गांव निवासी 20 वर्ष के नीरज हाजरा की शादी में महज तीन दिन बचे थे. परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था, लेकिन इसी बीच 5 जुलाई को उसके अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया. पहले गुमशुदगी और फिर अपहरण का मामला दर्ज हुआ. मामले की जांच आगे बढ़ी तो बिहार के जमुई जिले के बेला जंगल से मिले शव की पहचान नीरज के रूप में हुई. पुलिस का दावा है कि नीरज की मंगेतर उर्मिला कुमारी का अपने जीजा सुभाष पासवान के साथ कथित प्रेम संबंध था. जांच एजेंसी के अनुसार, तय शादी इस रिश्ते में बाधा बन रही थी. इसी वजह से कथित तौर पर हत्या की साजिश रची गई और वारदात को अंजाम देने के बाद शव जंगल में फेंक दिया गया था.

बता दें कि जमुआ थाना क्षेत्र के शिबडीह गांव निवासी नीरज हाजरा जब 5 जुलाई को रहस्यमय तरीके से लापता हो गए थे. परेशान परिजनों ने इसकी शिकायत जमुआ थाना में की. पहले गुमशुदगी और बाद में अपहरण का मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ खोरीमहुआ के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन किया गया. जांच के दौरान पुलिस को बिहार के जमुई जिले के बेला जंगल से एक अज्ञात युवक का शव मिला, जिसकी पहचान बाद में नीरज हाजरा के रूप में हुई. इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और पूछताछ के आधार पर मामले का खुलासा किया.

पुलिस के अनुसार, नीरज की मंगेतर उर्मिला कुमारी का अपने जीजा सुभाष पासवान के साथ कथित प्रेम संबंध था. उर्मिला की शादी नीरज से तय हो चुकी थी, लेकिन यह शादी दोनों के रिश्ते में बाधा बन रही थी. पुलिस का आरोप है कि इसी वजह से उर्मिला, सुभाष और उनके अन्य साथियों ने मिलकर नीरज की हत्या की साजिश रची और हत्या के बाद शव को जमुई के बेला जंगल में फेंक दिया.

बहरहाल, मामले के खुलासा हो चुका है और पुलिस ने इस मामले में उर्मिला कुमारी और सुभाष पासवान को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई होंडा स्कूटी और दो चाकू भी बरामद किए गए हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की आगे जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है. पुलिस द्वारा लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायालय में प्रस्तुत साक्ष्यों और मुकदमे की सुनवाई के बाद ही होगी.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top