भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नगर क्षेत्र में फॉर्म संग्रहण की गति बढ़ाने की आवश्यकता : उपायुक्त




भास्कर न्यूज|लोहरदगा उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार मीना ने सोमवार को ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 के तहत जिले में चल रहे कार्यों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान उपायुक्त ने 72-लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में गणना प्रपत्र के वितरण का कार्य लगभग शत-प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में गणना प्रपत्रों के संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य प्रगति पर है। उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा नगर क्षेत्र में गणना प्रपत्रों के संग्रहण की गति अपेक्षाकृत धीमी है, जिसे तेज करने की आवश्यकता है। इसके लिए व्यापक जनजागरूकता एवं जनसहभागिता जरूरी है। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से लोगों को जागरूक एवं प्रेरित करने में सहयोग देने की अपील की, ताकि जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूर्ण किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे तथा कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो। मौके पर पीडी आइटीडीए-सह-नोडल पदाधिकारी (निर्वाचन) सुषमा नीलम सोरेंग, उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी- सह-ईआरओ अमित कुमार व विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। उपायुक्त ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 अभियान के अंतर्गत मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, समावेशी एवं अद्यतन बनाने के उद्देश्य से 14 जुलाई 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे से 12 बजे तक सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ एवं बीएलए-2 की द्वितीय बैठक तथा चुनाव पाठशाला की द्वितीय बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक के दौरान प्रारूप एएसडीडी सूची पर विचार-विमर्श किया जाएगा तथा अनमैप्ड मतदाताओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही, मतदाता सूची में नामों की शुद्धता एवं पात्र मतदाताओं के शत-प्रतिशत समावेशन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सुझाव एवं जानकारियां साझा की जाएंगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top