भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

धालभूमगढ़ थाना परिसर में पुलिस पब्लिक समन्वय को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक




धालभूमगढ़| धालभूमगढ़ थाना परिसर में सोमवार को पुलिस निरीक्षक वीरेंद्र कुमार तथा थाना प्रभारी धीरज कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में पुलिस पब्लिक समन्वय सह शांति समिति की बैठक हुई। इस बैठक में क्षेत्र में शांति स्थापित को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। वहीं उपस्थित सदस्यों से तथा आम लोगों से सुझाव भी मांगा गया। इस दौरान लोगों ने पुलिस गश्ती बढ़ाने का सुझाव दिया। साथ ही रथ तथा काला पत्थर पहाड़ पूजा शांतिपूर्ण रूप से मनाने के लिए आग्रह किया गया। वहीं पुलिस निरीक्षक वीरेंद्र कुमार ने लोगों से आग्रह करते हुए बताया कि जब भी पुलिस का सहयोग आवश्यक हो तत्काल सूचना दें, पुलिस लोगों का हर संभव सहयोग करने के लिए तत्पर रहेगा। वहीं क्षेत्र को नशा मुक्त करने को लेकर भी विशेष चर्चा की गई। प्रत्येक सप्ताह अलग-अलग क्षेत्र में नशा मुक्ति को लेकर रैली निकालने को लेकर भी विशेष चर्चा हुई। मंगलवार को आयोजित काला पत्थर पहाड़ पूजा को देखते हुए पुलिस को कहां-कहां विशेष रूप से ध्यान देना आवश्यक है इसको लेकर भी विशेष चर्चा की गई। साथ ही बैठक में आपसी भाईचारा, शांति व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने को लेकर भी चर्चा की गई। प्रशासन की ओर से लोगों से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है। बैठक में मुख्य रूप से थाना प्रभारी धीरज कुमार मिश्रा, पूर्व जिला परिषद आरती सामाद, झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन चंद्र हांसदा, सांसद प्रतिनिधि विश्वनाथ बेहरा, पंचायत समिति सदस्य दीपक कुमार महतो, रत्ना मिश्रा, नसिम अहमद, अश्विनी कुमार सीट, दिलीप बनर्जी, धीरेन्द्र नाथ पाल, चुन्ना अलि, विनय कुमार सिंह, अंबिका दास, शुभाशीष साव, पिंटू विषई आदि उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top