भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जगन्नाथपुर रथ मेला:16 से 25 तक मौसीबाड़ी गोलचक्कर और जगन्नाथपुर बाजार की...




धुर्वा की ओर से मेला जाने वाले वाहनों को भी प्रभात तारा मैदान तक ही जाने की अनुमति रहेगी जगन्नाथपुर रथ मेला को लेकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में 10 दिनों के लिए बदलाव किया गया है। 16 से 25 जुलाई तक मौसीबाड़ी गोलचक्कर और जगन्नाथपुर बाजार की ओर सभी प्रकार के वाहनों की इंट्री पूरी तरह बंद रहेगी। तिरिल मोड़ और शहीद मैदान से मौसीबाड़ी गोलचक्कर तक भी वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, प्रभात तारा तीनमुहान से जगन्नाथपुर बाजार तक किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं मिलेगा। बिरसा चौक से रथ मेला जाने वाले वाहन केवल शहीद मैदान तक ही जा सकेंगे। तुपुदाना और हटिया की ओर से आने वाले वाहन प्रभात तारा मैदान तक ही संचालित होंगे। धुर्वा की ओर से मेला जाने वाले वाहनों को भी प्रभात तारा मैदान तक ही जाने की अनुमति रहेगी। ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने इस संबंध में आदेश सोमवार को जारी कर दिया है। यहां कर सकेंगे पार्किंग… मेला के दौरान 10 दिन तक इस मार्ग से परिचालन कर सकेंगे वाहन सवार
रिंग रोड से मेला व शहर की ओर आने वाले वाहन तिरिल मोड़ से नॉर्थ गेट और प्रभात तारा मैदान से शालीमार बाजार होते हुए आ-जा सकेंगे। बिरसा चौक से रिंग रोड होते हुए सिठियो की ओर जाने वाले वाहन सवार सिंह मोड़ से चांदनी चौक होते हुए धुर्वा गोलचक्कर और वीर कुंवर सिंह चौक से रिंग रोड होते हुए सिठियो की ओर जा सकेंगे। धुर्वा से रिंग रोड की ओर जाने वाले वाहन सवार वीर कुंवर सिंह चौक होते हुए सिठियो की ओर जा सकेंगे। एचईसी और विधानसभा की ओर से आने वाले वैसे वाहन सवार जिन्हें रिंग रोड की ओर जाना हो, वह शहीद मैदान से शालीमार बाजार से धुर्वा गोलचक्कर होते हुए वीर कुंवर सिंह चौक से रिंग रोड की ओर आना-जाना कर सकेंगे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top