Last Updated:
तेलंगाना के साइबराबाद पुलिस कमिश्नरेट के SI पुजारी तिरुपति को अपनी 6 साल की पोती से कार चलवाना महंगा पड़ गया. बच्ची के कार चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद डीजीपी ने एसआई को सस्पेंड कर दिया है. नरसिंगी पुलिस ने उनके खिलाफ बीएनएस की धारा 125 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 180 व 184 के तहत केस दर्ज किया है. क्या है पूरा मामला, जानने के लिए पढ़ें आगे…
तेलंगाना पुलिस के एक एसआई ने अपनी छह साल की बेटी को कार चलाने के लिए स्टेरिंग थमा दी.
SI Granddaughter Driving Viral Video: पुलिस में सब इंस्पेक्टर बाबा को लगा कि कानून उनकी जेब में हैं. शायद तभी उन्होंने अपनी महज छह साल की पोती को कार की स्टेयरिंग थमा दी. सब इंस्पेक्टर बाबा की यह करतूत किसी ने कैमरे में कैद कर ली और सोशल मीडिया में पोस्ट कर दीं. देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया. वहीं, इस वीडियो के वायरल होने के साथ पुलिस भी एक्शन में आ गई.
जांच में पता चला कि ये तस्वीरें तेलंगाना के साइबराबाद पुलिस कमिश्नरेट में तैनात सब-इंस्पेक्टर पुजारी तिरुपति की है. वहीं, लाल रंग की कार की ड्राइविंग सीट पर मौजूद बच्ची उनकी पोती है. अब इस मामले में साइबराबाद पुलिस कमिश्नरेट ने एसआई पुजारी तिरुपति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. वहीं इस डीजीपी ने इस मामले को बेहद गैरजिम्मेदाराना बताते हुए एसआई पुजारी तिरुपति को सस्पेंड कर दिया है.
सड़क पर कार चलाती दिखी 6 साल की बच्ची
यह घटना नरसिंगी पुलिस स्टेशन क्षेत्र के गंधमगुडा रोड की बताई जा रही है. वायरल वीडियो में एक 6 साल की बच्ची कार चलाती नजर आ रही है. सड़क पर मौजूद कुछ लोगों ने कार को रुकवाया. लोगों ने कार में मौजूद एसआई सवाल-जवाब करना शुरू कर दिए. लोगों ने एसआई पुजारी से पूछा कि इतनी छोटी बच्ची को कार चलाने की इजाजत कैसे दे सकते हैं. वीडियो में लोगों के सवालों पर एसआई पुजारी तिरुपति ने सफाई देते हुए कहा कि यह ऑटोमैटिक कार है. हालांकि उनकी यह दलील किसी के गले नहीं उतरी. वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया, जिसके बाद मामला पुलिस के आला अधिकारियों तक पहुंच गया.
In this connection of the issue that has been reported , a case has been registered under Section 125 of the Bharatiya Nyaya Sanhita (BNS) and Sections 184 and 180 of the Motor Vehicles Act against Pujari Thirupathi for permitting a minor to drive the vehicle in Narsingi Police… pic.twitter.com/t6xE6u9UWa