लोहरदगा|बीएस कॉलेज, लोहरदगा ने एफवाईयूजीपी के तहत पहली सूची में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 18 जुलाई 2026 कर दी है। कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इसके बाद पहली सूची के लिए किसी भी अभ्यर्थी को अतिरिक्त तिथि नहीं दी जाएगी। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, आवेदन पत्रों के सत्यापन के लिए 14 जुलाई, 15 जुलाई और 18 जुलाई को कुल 6 काउंटर खोले जाएंगे। इच्छुक छात्र इन तिथियों पर निर्धारित समय में आकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन करा सकते हैं। प्राचार्य डॉ. शशि गुप्ता ने सभी चयनित छात्रों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय पर आकर नामांकन प्रक्रिया पूरी कर लें। तिथि निकलने के बाद किसी भी प्रकार का दावा मान्य नहीं होगा। नामांकन शुल्क भुगतान के पश्चात सभी विद्यार्थी आवेदन पत्र महाविद्यालय में 17 जुलाई से जमा कर सकते हैं और उन्हें कक्षा रोल नंबर प्रदान किया जाएगा।
Source link