भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

A police residential school for the children of martyrs will be built...


  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Ranchi
  • A Police Residential School For The Children Of Martyrs Will Be Built In The Name Of Dishom Guru Padma Bhushan Shibu Soren.

रांची4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दिशोम गुरु पद्म भूषण शिबू सोरेन के नाम पर जल्दी ही पुलिस आवासीय विद्यालय बनेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बतौर शिक्षा मंत्री इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसका निर्माण रांची के रिंग रोड स्थित झारखंड जगुआर (एसटीएफ) परिसर में होगा। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद शिक्षा विभाग ने आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्दी ही इसे कैबिनेट में पेश किया जाएगा। वहां से मंजूरी मिलने के बाद इसका निर्माण शरू हो जाएगा। इस पर करीब 34 करोड़ रुपए खर्च होने की उम्मीद है।

इस स्कूल में राज्य के शहीद सैनिक-अर्धसैनिक बलों और पुलिसकर्मियों के बच्चों को विश्वस्तरीय आवासीय सुविधा के साथ शिक्षा दी जाएगी। स्कूली शिक्षा विभाग का कहना है कि झारखंड राज्य के निर्माण में और उसके बाद भी वीर शहीदों के संघर्ष और बलिदान का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

शहीद जवानों के बलिदान के सम्मान में उनके परिवार के सदस्यों का मनोबल बढ़ाने, हिम्मत और धैर्य के साथ मजबूत होकर परिवार को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने यह योजना बनाई है। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की तर्ज पर इस संस्थान में बच्चों को पूरी तरह से मुफ्त आवासीय और भोजन की सुविधाएं मिलेंगी।

बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। इस मॉडल आवासीय विद्यालय में कक्षा 1 से 12वीं तक की पढ़ाई की व्यवस्था होगी। रांची जगुआर परिसर में यह विद्यालय छह एकड़ में बनेगा। जगुआर परिसर के गेट नंबर 2 से विद्यालय परिसर तक का रास्ता एवं पार्किंग के लिए स्थान चिह्नित किया गया है। इसमें आधुनिक आवासीय सुविधाएं, स्मार्ट क्लास रूम होंगे।

बजट प्रावधान नहीं, प्रथम अनुपूरक से मिलेगा पैसा

चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में दिशोम गुरु शिबू सोरेन पुलिस आवासीय विद्यालय के निर्माण के लिए कोई प्रावधान नहीं है। इसलिए अब एक अलग बजट शीर्ष बनाने के लिए एक अलग प्रस्ताव की फाइल वित्त विभाग को भेजी गई है। बजट शीर्ष गठन होने के बाद विधानसभा के मानसून सत्र में प्रथम अनुपूरक बजट के माध्यम से इस योजना के लिए बजटीय उपबंध होगा। वित्तीय वर्ष 2027-28 तक निर्माण कार्य पूरा कर लेने का लक्ष्य है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top