भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

फ्लोरल प्रिंट, टिश्यू, ऑर्गेंजा…सावन के लिए हर तरह की साड़ी मिलेगी यहां,...


Last Updated:

Ranchi Sawan Saree Shopping: सावन के लिए खास साड़ी लेना चाहती हैं तो रांची की इन बाजारों का रुख कर सकती हैं. यहां हर बजट में फिट होने वाली बेहतरीन साड़ियों का कलेक्शन है, जिसकी शुरुआत 200-300 रुपये से हो जाती है. हरे के भी बहुत सारे शेड्स हैं और इतने अलग-अलग फैब्रिक कि आप मन चाहा पीस चुन सकती हैं.

सावन का महीना आने में अब दो हफ्ते का वक्त ही बचा है. ऐसे में महिलाएं हरी साड़ियों की भी खरीदारी कर रही हैं. अगर आपको भी शॉपिंग करनी है वो भी बजट में तो आइये रांची ट्रेड सेंटर के फोर्थ फ्लोर पर. यहां पर आपको होलसेल रेट में मात्र ₹200 से साड़ी का जानदार कलेक्शन मिलेगा. यहां पर सबसे महंगी साड़ी ₹3000 तक की जाती है.

इसके अलावा आपको साड़ी सेंटर आना चाहिए और परिवार मॉल भी आ सकते हैं. इसके अलावा इंडियन सिल्क हाउस भी आ सकते हैं. यहां की खास बात यह है कि पूरे भारत के हर राज्य का जीआई टैग लगा हुआ सिल्क मिलता है. सारा स्पेशल कलेक्शन आपको एक ही छत के नीचे देखने को मिल जाएगा.

बात करें ट्रेड सेंटर की तो मैनेजर सुदीप बताते हैं, यहां की सबसे बड़ी बात यह है कि यहां ₹200 से ही साड़ी का कलेक्शन शुरू हो जाता है. यही कारण है कि यहां पर हर वर्ग के लोग निश्चित होकर शॉपिंग करने आते हैं. क्योंकि, उनको पता है कि जितना बजट लेकर आए हैं, उसमें वे आराम से शॉपिंग कर लेंगे. यहां पर कोई भी निराश या खाली हाथ नहीं जाता.

Add News18 as
Preferred Source on Google

यहां पर साड़ी रखी हुई रहती है लोग खुद ही पसंद कर सकते हैं और हेल्पर भी होते हैं जो आपको बजट के अनुसार पीस निकाल कर दे देंगे. 500 से 600 में तो आपको जबरदस्त कलेक्शन देखने को मिलेगा. सिल्क से लेकर ऑर्गेंजा, टिशू सिल्क फैब्रिक ये सब इनके पास मिल जाता है. यहां सबसे महंगी साड़ी ₹3000 तक की आती है, जो प्योर सिल्क में होती है.

इसके अलावा आप परिवार मॉल भी आ सकते हैं. यहां की खास बात यह है कि यहां पर पूरे परिवार के लिए शॉपिंग की जा सकती है. वहीं महिलाएं यहां सावन स्पेशल साड़ियों की शॉपिंग कर सकती हैं. हरे कलर में अगर आपको साड़ी चाहिए तो हर रंग में कम से कम 50 शेड निकलेंगे, एकदम लाइट से डार्क तक. यानी कि आपको जो भी हरा कलर चाहिए वह आपको मिल जाएगा.

यह भी एकदम आपके बजट में आएगा. यहां पर ₹500 से आप साड़ी की शॉपिंग आराम से कर पाएंगे. ₹500 में यहां पर ऑर्गेंजा साड़ी मिलती है. इसके अलावा आजकल छुईमुई ट्रेड में है. यह भी यहां पर मात्र 500 से ₹600 की रेंज में देखने को मिलेगी. खास बात ये है कि साड़ी से मैच करता हुआ हैंडबैग से लेकर जूती तक सब  यहां से खरीद सकते हैं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top