भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

lemon juice | OMG News | Thiruvananthapuram News – च‍िल्‍ली प्‍लेट के...


होमताजा खबरदेश

एक नींबू की कीमत क्या होती है? होटल मालिक के 3 दांतों के बराबर तो नहीं…

Last Updated:

OMG Latest News: केरल के त्रिशूर में एक नींबू को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि होटल मालिक के 3 दांत टूट गए. चिकन चिल्ली के साथ परोसे गए नींबू में रस न होने पर ग्राहक भड़के. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं और पुल‍िस अभी इस मामले की जांच कर रही है.

एक नींबू की कीमत क्या होती है? होटल मालिक के 3 दांतों के बराबर तो नहीं... Zoom

केरल के एक होटल में नींबू के रस को लेकर व‍िवाद इतना बढ़ गया क‍ि उसमें होटल माल‍िक के 3 दांत चले गए

तिरुवनंतपुरम: एक नींबू की कीमत बाजार में भले ही 5-10 रुपये हो, लेकिन केरल के त्रिशूर में एक नींबू को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि होटल मालिक के तीन दांत टूट गए. मामला चिकन चिल्ली की प्लेट के साथ परोसे गए एक नींबू से शुरू हुआ था. ग्राहकों का आरोप था कि नींबू में रस नहीं था और लगता है कि उसे पहले ही कोई निचोड़ चुका था. इसी बात पर हुई बहस कुछ देर बाद मारपीट और तोड़फोड़ में बदल गई. अब दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगा रहे हैं और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

आखिर एक नींबू को लेकर कैसे शुरू हुआ विवाद?
यह घटना केरल के त्रिशूर जिले के वडक्कनचेरी के पास मिनलूर स्थित ‘सेलेक्ट दरबार रेस्टोरेंट’ की है. मंगलवार शाम दो ग्राहक होटल में चिकन चिल्ली खाने पहुंचे. खाने के साथ उन्हें एक नींबू भी परोसा गया. ग्राहकों का आरोप था कि नींबू में बिल्कुल रस नहीं था. उनका कहना था कि ऐसा लग रहा था मानो इस नींबू को पहले ही कोई इस्तेमाल कर चुका हो. बस इसी बात से विवाद की शुरुआत हो गई.

होटल मालिक ने समझाने की कोशिश की
रेस्टोरेंट के मालिक मुजीब के मुताबिक, उन्होंने दोनों ग्राहकों को शांत कराने की कोशिश की लेकिन ग्राहक नाराज होकर वहां से चले गए. मामला यहीं खत्म हो जाता तो शायद पुलिस तक नहीं पहुंचता.

कुछ देर बाद 7 लोगों के साथ लौटे ग्राहक
होटल मालिक का आरोप है कि थोड़ी देर बाद वही ग्राहक करीब सात लोगों के समूह के साथ दोबारा रेस्टोरेंट पहुंचे. इसके बाद उन्होंने होटल में हंगामा शुरू कर दिया. मुजीब का आरोप है कि हमलावरों के हाथ में क्रिकेट बैट और डंडे थे.

होटल मालिक के टूट गए 3 दांत
होटल मालिक का कहना है कि हमलावरों ने उन पर और उनके कर्मचारियों पर हमला कर दिया. मारपीट के दौरान मुजीब के तीन दांत टूट गए. इसके अलावा उनके शरीर पर भी कई चोटें आईं. रेस्टोरेंट के कर्मचारियों का आरोप है कि हमलावरों ने होटल में जमकर तोड़फोड़ भी की.

ग्राहकों ने सुनाई दूसरी कहानी
हालांकि इस मामले में ग्राहकों का पक्ष पूरी तरह अलग है. ग्राहकों का आरोप है कि होटल मालिक और कर्मचारियों ने पहले उन पर हमला किया. उनके मुताबिक, होटल स्टाफ ने रसोई में इस्तेमाल होने वाले करछुल, फ्राइंग पैन और दूसरे बर्तनों से उनकी पिटाई की. यानी दोनों पक्ष खुद को पीड़ित बता रहे हैं.

कई लोग हुए घायल
इस झड़प में सिर्फ होटल मालिक ही नहीं बल्कि होटल के कर्मचारी, ग्राहक और बाद में मौके पर पहुंचे कुछ अन्य लोग भी घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा.

About the Author

अरुण बिंजोला

अरुण ब‍िंजोला इस वक्‍त न्‍यूज 18 में बतौर एसोसिएट एड‍िटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वह करीब 15 सालों से पत्रकार‍िता में सक्र‍िए हैं और प‍िछले 10 सालों से ड‍िजिटल मीड‍िया में काम कर रहे हैं. करीब एक साल से न्‍यूज 1…और पढ़ें

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top