भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

इस एम्बेसडर की डिक्की में पकते हैं तंदूरी व्यंजन, नौकरी छोड़ कोडरमा...


Last Updated:

Bokaro Unique Mobile Kitchen: कोडरमा के निर्भय कुमार ने फाइनेंस कंपनी की नौकरी छोड़ी और पुरानी एंबेसडर कार को ही चलता-फिरता किचन बना लिया. इस तंदूर किचन में रोज शाम 5 से रात 10 तक बेहतरीन स्वाद परोसा जाता है. ड्राइवर सीट को छोड़कर इस कार में पीछे किचन सेटअप है और तंदूर वगैरह लगा है.

ख़बरें फटाफट

कोडरमा. अक्सर युवा बेहतर रोजगार की तलाश में बड़े शहरों का रुख करते हैं. लेकिन कोडरमा के मडुआटांड निवासी निर्भय कुमार ने इससे बिल्कुल अलग राह चुनी. उन्होंने 9 से 5 बजे तक की प्राइवेट फाइनेंस कंपनी की नौकरी छोड़कर अपने गृह जिले लौटने का फैसला किया और स्वरोजगार के क्षेत्र में ऐसा अनोखा प्रयोग किया, जिसकी पूरे शहर में चर्चा हो रही है. निर्भय ने एक पुरानी एंबेसडर कार को आधुनिक मोबाइल तंदूर किचन में बदलकर अपनी नई पहचान बनाई है.

एम्बेसडर कार के पिछले हिस्से की डिक्की में लगा है तंदूर का सेटअप
लोकल 18 से विशेष बातचीत में निर्भय कुमार ने बताया कि वह कई वर्षों तक कोडरमा से बाहर एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थे. नौकरी के दौरान उन्हें अलग-अलग शहरों में तंदूर पर तैयार किए जाने वाले वेज और नॉनवेज व्यंजनों को करीब से देखने और समझने का मौका मिला. वहीं से उनके मन में यह विचार आया कि क्यों न इस तरह का अनोखा फूड कॉन्सेप्ट अपने शहर कोडरमा में शुरू किया जाए.

अपने सपने को साकार करने के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी और करीब 6 लाख रुपये का निवेश कर एक पुरानी एंबेसडर कार को आकर्षक किचन सेटअप में बदल दिया. कार की ड्राइवर सीट को छोड़कर बाकी सभी सीटें हटा दी गई हैं, जिससे पूरा हिस्सा किचन के रूप में इस्तेमाल किया जा सके. कार की पिछली डिक्की में विशेष रूप से तंदूर लगाया गया है, जहां कोयले की आंच पर तंदूरी व्यंजन तैयार किए जाते हैं.

तंदूर पर बनते हैं चिकन के कई आइटम, पनीर और मछली
उन्होंने बताया कि रोजाना शाम को अपनी मोबाइल किचन कार लेकर चांडक कैंपस के सामने पहुंचते हैं. यहां उनका स्टॉल प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक संचालित होता है. घर से निकलते समय वह सभी आवश्यक सामग्री और उपकरण कार में ही लेकर आते हैं, जिससे ग्राहकों को ताजा और गर्मागर्म भोजन उपलब्ध कराया जा सके.

उनके मेन्यू में चिकन लॉलीपॉप, चिकन टिक्का, चिकन लेग पीस, चिकन विंग्स, तंदूरी मछली, पनीर टिक्का और मशरूम जैसे कई स्वादिष्ट व्यंजन शामिल हैं. खास बात यह है कि इन सभी आइटम को बिना तेल के केवल कोयले की आंच पर पकाया जाता है, जिससे उनका प्राकृतिक स्वाद और खुशबू बरकरार रहती है.

चिकन लॉलीपॉप की डिमांड है अधिक
उन्होंने बताया कि व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने के लिए दक्षिण भारत के विशेष मसालों का मिश्रण तैयार किया जाता है. दिन में सभी आइटम को अच्छी तरह मैरिनेट कर रखा जाता है और शाम को ग्राहक के ऑर्डर मिलने पर उन्हें तंदूर में पकाकर परोसा जाता है. किसी भी ऑर्डर को तैयार करने में लगभग 10 से 15 मिनट का समय लगता है.

उन्होंने बताया कि फिलहाल ग्राहकों के बीच चिकन लॉलीपॉप सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है. इसकी एक प्लेट में चार पीस दिए जाते हैं, जिसकी कीमत 160 रुपये है. वहीं, पनीर टिक्का 170 रुपये प्रति प्लेट और तंदूरी मछली 90 रुपये प्रति पीस उपलब्ध है.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top