भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नितेश अग्रवाल टैली एमएसएमई चैंपियन फॉर कॉज पुरस्कार से हुए सम्मानित




कैरो| राजकीयकृत उत्क्रमित उर्दू उच्च विद्यालय गाराडीह में मंगलवार को 20 सदस्यीय विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया। इस निमित्त विद्यालय प्रांगण में बच्चे के माता-पिता/ अभिभावकों की आम सभा का आयोजन प्रधानाध्यापक देवनंदन नायक के नेतृत्व मे किया गया। चुनावी प्रक्रिया को पर्यवेक्षक बीपीओ ओम प्रकाश रंजन और शैलेंद्र कुमार द्वारा पढ़कर विस्तार से बतलाया गया। उसके बाद 20 सदस्यीय समिति का चयन सर्वसम्मति से किया गया। उपर्युक्त सदस्यों में से दो सदस्यों ने अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावा पेश किया। जिसके बाद लोकतांत्रिक तरीके से मतदान कराया गया। जिसमें रसीद अंसारी को 9 वोट व सफीक अंसारी को 5 वोट मिले। इस प्रकार रसीद अंसारी अध्यक्ष घोषित किए गए। साथ ही सर्वसम्मति से संयोजिका पद के लिए रौशन आरा का चयन किया गया। सभा में वार्ड पार्षद रबिना खातून, पूर्व अध्यक्ष डहरू मुंडा, सभी शिक्षक सहित बहुत से अभिभावक उपस्थित थे। लोहरदगा|जिले के शहरी क्षेत्र के ईस्ट गोला रोड निवासी प्रकाश चंद्र अग्रवाल के पुत्र नितेश अग्रवाल को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में टैली एमएसएमई चैंपियन फॉर कॉज पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान देशभर से चयनित 32 लोगों को प्रदान किया गया। वहीं नितेश अग्रवाल का चयन होना जिले सहित पूरे झारखंड के लिए गर्व और गौरव का विषय है। नितेश अग्रवाल ने कहा कि यह सम्मान केवल उनके व्यक्तिगत कार्यों का नहीं बल्कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के विकास, उद्यमियों को सशक्त बनाने तथा समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का सम्मान है। यह उपलब्धि उन्हें भविष्य में भी पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ एमएसएमई क्षेत्र की सेवा करते रहने के लिए निरंतर प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने इस सम्मान के लिए आयोजकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए अपने सभी ग्राहकों, सहयोगियों, मित्रों, परिवारजनों व शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सभी के विश्वास, सहयोग और शुभकामनाओं के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं हो सकती थी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगे भी वह समाज और एमएसएमई क्षेत्र के उत्थान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top