भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सिर्फ आंवले का फल ही नहीं, पत्तियां भी हैं सेहत का खजाना..जानिए...


Last Updated:

गोंडा की आयुर्वेदिक वैद्य मालती देवी ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि आंवले की पत्तियों में विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट, फ्लेवोनॉयड, टैनिन और कई प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं. ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार माने जाते हैं. इसके अलावा ये पत्तियां शरीर को संक्रमण से बचाने और कई छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं में भी लाभ पहुंचा सकती हैं.

गोंडा: आंवला को आयुर्वेद में सबसे गुणकारी औषधीय पौधों में गिना जाता है. लोग आमतौर पर इसके फल का सेवन करते हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि आंवले की पत्तियां भी कई औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं. आयुर्वेद में इन पत्तियों का उपयोग लंबे समय से विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं में किया जाता रहा है. हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी बीमारी के इलाज के लिए आंवले की पत्तियों का उपयोग करने से पहले आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह जरूर लेनी चाहिए.

गोंडा की आयुर्वेदिक वैद्य मालती देवी ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि आंवले की पत्तियों में विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट, फ्लेवोनॉयड, टैनिन और कई प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं. ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार माने जाते हैं. इसके अलावा ये पत्तियां शरीर को संक्रमण से बचाने और कई छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं में भी लाभ पहुंचा सकती हैं.

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार: वैद्य मालती देवी बताती हैं कि मौसम बदलने पर अक्सर लोगों को सर्दी, जुकाम और वायरल संक्रमण की समस्या हो जाती है. ऐसे में आंवले की पत्तियों का काढ़ा या आयुर्वेदिक विधि से तैयार किया गया अर्क शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने में सहायक माना जाता है. हालांकि इसकी मात्रा और सेवन का तरीका विशेषज्ञ की सलाह के अनुसार ही होना चाहिए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मुंह के छालों में मिल सकती है राहत: आंवले की पत्तियों का उपयोग मुंह के छालों में भी किया जाता है. आयुर्वेद में पत्तियों से तैयार किए गए काढ़े से कुल्ला करने की सलाह दी जाती है. इससे मुंह की सफाई बनी रहती है और छालों में राहत मिल सकती है. यदि समस्या लंबे समय तक बनी रहे तो डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है.

बालों के लिए भी फायदेमंद: आंवला बालों के लिए काफी लाभकारी माना जाता है. वैद्य मालती देवी के अनुसार इसकी पत्तियों का पेस्ट या काढ़ा बालों में लगाने से सिर की त्वचा साफ रहती है. इससे डैंड्रफ की समस्या कम करने और बालों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है. कई आयुर्वेदिक हेयर ऑयल और हेयर पैक में भी आंवले की पत्तियों का उपयोग किया जाता है.

त्वचा को रखे स्वस्थ: आंवले की पत्तियों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा के लिए भी लाभकारी माने जाते हैं. इनका लेप लगाने से त्वचा की सफाई में मदद मिल सकती है. आयुर्वेद में इसका उपयोग दाग-धब्बों और त्वचा संबंधी कुछ सामान्य समस्याओं में भी किया जाता है. हालांकि किसी भी प्रकार की एलर्जी होने पर इसका उपयोग तुरंत बंद कर देना चाहिए.

मधुमेह रोगियों के लिए भी किया जाता है उपयोग: आयुर्वेद में आंवले की पत्तियों का उपयोग मधुमेह रोगियों के लिए भी बताया गया है. कुछ आयुर्वेदिक उपचारों में इनकी पत्तियों का सीमित मात्रा में उपयोग किया जाता है. हालांकि वैद्य स्पष्ट करती हैं कि मधुमेह के मरीज अपनी दवा बंद करके केवल घरेलू नुस्खों पर निर्भर न रहें. किसी भी तरह का सेवन चिकित्सक की सलाह के बाद ही करें.

घाव भरने में भी माना जाता है उपयोगी: आयुर्वेद में आंवले की पत्तियों को घाव भरने में भी सहायक माना गया है. पत्तियों का लेप कुछ सामान्य चोट या त्वचा संबंधी समस्याओं में लगाया जाता है. इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं.

ऐसे करें इस्तेमाल: मालती देवी बताती है कि आयुर्वेद में आंवले की पत्तियों का उपयोग कई तरीकों से किया जाता है. इनमें काढ़ा बनाकर, पत्तियों का रस निकालकर, पेस्ट तैयार करके या सुखाकर चूर्ण के रूप में इस्तेमाल शामिल है. लेकिन हर व्यक्ति की शारीरिक प्रकृति अलग होती है, इसलिए इसका उपयोग बिना सलाह के नहीं करना चाहिए.
बरतें ये सावधानियां: मालती देवी कहती हैं कि प्राकृतिक औषधियां भी गलत मात्रा में लेने पर नुकसान पहुंचा सकती हैं. गर्भवती महिलाएं, छोटे बच्चे, गंभीर बीमारी से पीड़ित लोग या पहले से दवा ले रहे मरीज बिना अपने डॉक्टर या आयुर्वेद विशेषज्ञ के सलाह से ही आंवले की पत्तियों का सेवन न करें. यदि सेवन के बाद किसी प्रकार की एलर्जी, पेट दर्द या अन्य परेशानी महसूस हो तो तुरंत उपयोग बंद कर डॉक्टर से संपर्क करें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top