![]()
सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो महिला कॉलेज सेक्टर-3ई में बुधवार को प्रभारी प्राचार्य डॉ. नीलिमा मिश्रा की अध्यक्षता में ‘युवा प्रबोधन’ विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में कुटुंब प्रबोधन, समरसता, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण संरक्षण एवं विकसित भारत के निर्माण में ‘स्व’ की भूमिका जैसे विषयों पर शिक्षकों एवं छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किए। प्रभारी प्राचार्य डॉ. मिश्रा ने कहा कि भारत विश्वगुरु की परंपरा वाला देश है, जो भाईचारा, विश्वबंधुत्व, समरसता, समृद्धि और सांस्कृतिक मूल्यों का संदेश देता है। संगोष्ठी में छात्रा नेहा कुमारी ने जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण संरक्षण पर विचार रखे, जबकि बिंदु चौरसिया ने कहा कि अच्छा नागरिक वही है, जो दूसरों के सुख-दुख में सहभागी बनकर अपने नागरिक कर्तव्यों का पालन करे। संजीत कुमार ने जागरूक रहने और जिम्मेदारी निभाने पर बल दिया। संचालन प्रो. मंजू कुमारी ने की। मौके पर प्रो. राजकुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
Source link