![]()
कुडू|अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन टीको कुडू के डीएलएड वर्ष 2026 के नए प्रशिक्षुओं लिए परिचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रतिमा त्रिपाठी ने कहा इस कार्यक्रम का उद्देश्य कॉलेज के नवागत प्रशिक्षुको को कॉलेज के नियमों, अकादमिक कैलेंडर, सुविधा, संस्कृति, फैकल्टी सदस्यों और परिसर की सुविधाओं (जैसे- लाइब्रेरी, लैब, हॉस्टल) से परिचित कराना है। कार्यक्रम में कोर्स और प्रोग्राम लर्निंग आउटकम विवरण से लेकर महाविद्यालय की बेस्ट प्रैक्टिस वैल्यू एडेड कोर्स और विविध प्रयोगशालाएं जैसे कम्युटर आर्ट एंड क्राफ्ट,म्यूजिक, हेल्थ एंड फिजिकल, मैथ और साइंस, म्युजियम, करिकुलम, साइबर लाइब्रेरी और लाइब्रेरी व रिसोर्स सेंटर के साथ दिव्यांगों के लिए लिफ्ट, व्हील चेयर चाइल्ड एंड मदर केयर रुम सेनिटरी पैड वेल्डिंग मशीन पेय जल, ग्रीन हाउस, नर्सरी, वनस्पति उद्यान, वर्मी कम्पोस्ट समेत विविध प्रशिक्षुओं को नवाचार से अवगत कराया। एंटी रैगिंग सेल और शिकायत निवारण सेल, कैम्पस प्लेसमेंट आदि के विषयों में बताया गया। वहीं प्रशिक्षुओं ने अपना परिचय दिया। अपनी रुचियों आदि के विषय में बताया। मौके पर विभागाध्यक्ष जंगबहादुर महतो, अफताब आलम, कुंदन गिद्ध, ममता, पंकज, शिवशंकर डॉ. शशि, पवन, संदीप तबस्सुम, प्यारी, संदीप अमृत आरती सहित अन्य मौजूद थे।
Source link