![]()
सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो परिसदन में बुधवार को झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता समिति के सभापति सह मनिका विधायक रामचंद्र सिंह और सदस्य सह सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने किया। बैठक में विभिन्न विभागों में लंबित अनुकंपा नियुक्ति, पेंशन प्रकरण और जनहित से जुड़ी योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई। स्थापना उप समाहर्ता ने बताया कि वर्ष 2023 से 2026 के बीच अनुकंपा नियुक्ति के 80 मामलों की अनुशंसा की गई थी। सभी मामलों का निष्पादन हो चुका है और कोई भी मामला लंबित नहीं है। बैठक में सभापति रामचंद्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन विभागों में अन्य लंबित मामले हैं, उनका शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए और विभागवार अद्यतन प्रतिवेदन जल्द उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों से जुड़े मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी और जवाबदेह तरीके से निष्पादन प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और प्रशासनिक कार्यों की भी समीक्षा की गई। समिति के सदस्यों ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्ध निष्पादन पर विशेष जोर दिया। बैठक में वन पदाधिकारी संदीप शिंदे, मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार, डीटीओ मारुति मिंज, प्रभारी जिला स्थापना पदाधिकारी प्रेमचंद सिन्हा, डीईओ, डीएसई अतुल कुमार चौबे सहित अन्य उपस्थित थे।
Source link