भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

एसओएफ लेवल-2 ओलंपियाड में अय्यप्पा स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन




सिटी रिपोर्टर | बोकारो श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल, बोकारो के छात्रों ने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (एसओएफ) की वर्ष 2025-26 की लेवल-2 ओलंपियाड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्कूल का नाम रोशन किया है। विभिन्न ओलंपियाड प्रतियोगिताओं में स्कूल के 11 छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय एवं जोनल रैंक हासिल कर मेडल, प्रमाणपत्र, नकद पुरस्कार और गिफ्ट वाउचर प्राप्त किए। कक्षा 3-सी की छात्रा ऋद्धि वर्मा ने इंटरनेशनल सोशल साइंस ओलंपियाड में अंतरराष्ट्रीय रैंक-2 एवं जोनल रैंक-1 प्राप्त कर इंटरनेशनल सिल्वर मेडल, उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रमाणपत्र तथा एक हजार रुपए का गिफ्ट वाउचर हासिल किया। वहीं अर्जुन शर्मा, आरुषि कुमारी और अदिति कुमारी ने इंटरनेशनल हिंदी ओलंपियाड (आईएचओ) में अंतरराष्ट्रीय रैंक-2 प्राप्त कर सिल्वर मेडल, प्रमाणपत्र एवं नकद पुरस्कार जीते। तेजस अग्रवाल ने अंतरराष्ट्रीय रैंक-3 हासिल कर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इसके अलावा अथर्व मनीष सिंह, दिव्यांशु कुमार महतो, श्रीहन, यषार्थ सिंह, आर्ची सिंह राजपूत और शुभम कुमार ने आईएमओ, एनएसओ और आईसीएसओ जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में अंतरराष्ट्रीय एवं जोनल स्तर पर उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए एक्सीलेंस सर्टिफिकेट और कैश अवॉर्ड प्राप्त किए। चेयरमैन पी राजागोपाल ने सभी सफल छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि उत्कृष्टता अनुशासन, समर्पण और दृढ़ संकल्प का परिणाम होती है। उन्होंने छात्रों को निरंतर ज्ञान अर्जित करने और नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के निदेशक डॉ. एसएस महापात्रा, प्राचार्य पी शैलजा जयकुमार, उप-प्राचार्य सुरेश बाबू व राजलक्ष्मी ने भी सभी विजेता छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top