भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नोएडा में आज निकलेगी भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा, 50 फीट ऊंचे रथ...


Last Updated:

Jagannath Rath Yatra 2026 : नोएडा में आज यानी 16 जुलाई से भक्ति, संस्कृति और उत्सव का माहौल देखने को मिलेगा. भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलदेव और बहन सुभद्रा का रथ विदेशी फूलों से सजाया जाएगा. प्रमुख चौराहों पर रंगोली बनाई जाएगी और हरिनाम संकीर्तन की गूंज सुनाई देगी.

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में आज इस्कॉन नोएडा (ISKCON Noida) की ओर से भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी. हर साल की तरह इस बार भी हर किसी में खास उत्साह है. भव्य यात्रा के लिए तैयारियां कर ली गई हैं. आइए जानते हैं कब निकलेगी रथ यात्रा, क्या रहेगा रूट और सेवा.

16 जुलाई यानी आज शाम करीब 4 बजे एक विशिष्ट अतिथि द्वारा हरी झंडी दिखाकर जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत होगी. रथ पर भगवान जगन्नाथ को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे. रथ यात्रा सेक्टर 18 गुरुद्वारे से शुरू होगी और 18 मेट्रो स्टेशन, अट्टा पीर चौराहे से होकर डीएम चौक, मोदी मॉल, एडोब चौराहा होते हुए इस्कॉन मंदिर पहुंचेगी. यहां इसका समापन होगा. यात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है. ऐसे में शाम के समय बाजार या ऑफिस से घर लौटने वाले लोगों को इस रूट पर ट्रैफिक का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए घर से निकलने से पहले अपने मार्ग की जानकारी जरूर लें.

रथ में होगा आधुनिक हाइड्रोलिक फोल्डिंग सिस्टम
इस बार रथ यात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण 50 फीट ऊंचा, 20 फीट चौड़ा और करीब 50 फीट लंबा भव्य रथ होगा. रथ को सजाने के लिए देश और विदेश से विशेष फूल मंगाए गए हैं. करीब 5 से 6 कुंतल देशी और विदेशी फूलों से पूरे रथ को आकर्षक रूप दिया जाएगा. इसके अलावा यात्रा मार्ग पर बनाई जाने वाली रंग-बिरंगी विशाल रंगोली श्रद्धालुओं के स्वागत का प्रमुख आकर्षण होगी. यात्रा के दौरान रथ के ऊपर से श्रद्धालुओं पर प्रसाद भी वितरित किया जाएगा, जिससे भक्तों को एक विशेष आध्यात्मिक अनुभव मिलेगा. इस रथ यात्रा में हाइड्रोलिक फोल्डिंग सिस्टम लगेगा ताकि जरूरत पड़ने से रथ को ऊपर नीच किया जा सके.

इन में ले सकते हैं भाग
इस्कॉन नोएडा ने अलग-अलग सेवाओं के लिए दान राशि तय की है. श्रद्धालु अपनी इच्छा और श्रद्धा के अनुसार इनमें भाग ले सकते हैं.

  • आरती सेवा- 2,100 रुपये
  • महा आरती सेवा- 3,100 रुपये
  • महा प्रसाद सेवा- 5,100 रुपये
  • फ्रूट सेवा- 11,000 रुपये
  • 56 भोग सेवा- 21,000 रुपये
  • प्रसादम सेवा- 31,000 रुपये
  • रथ और मंदिर फूल सजावट सेवा- 1,00,000 रुपये
  • देव विग्रह (डिटी) ड्रेस सेवा- 1,51,000 रुपये

60वां स्थापना दिवस पूरा कर रहा इस्कॉन मंदिर
इस्कॉन नोएडा मंदिर के सह-अध्यक्ष वंशीधर दास ने बताया कि यात्रा पूरी तरह व्यवस्थित तरीके से निकाली जाएगी ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. उन्होंने कहा कि शाम करीब 7 बजे रथ यात्रा के समापन के बाद इस्कॉन मंदिर परिसर में सभी श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद बांटा जाएगा. इस साल इस्कॉन अपनी स्थापना के 60 वर्ष पूरे होने का उत्सव भी मना रहा है. इसी अवसर पर अमेरिका, कनाडा, रूस, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों से भक्त नोएडा पहुंच रहे हैं, जिससे इस बार की रथ यात्रा और भी विशेष होने जा रही है.

घर से निकलने से पहले जान लें रूट
बता दें कि 16 जुलाई को ही नोएडा के सेक्टर-122 में भी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाएगी. ऐसे में शहर के कुछ हिस्सों में ट्रैफिक का दबाव बढ़ने की संभावना है. यदि आप शाम के समय सेक्टर-18, अट्टा मार्केट, डीएम चौक, एडोब चौराहा, इस्कॉन मंदिर या सेक्टर-122 के आसपास जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले से अपना रूट तय कर लें. श्रद्धा, भक्ति और भव्यता से भरपूर यह आयोजन हजारों लोगों को आकर्षित करेगा, लेकिन थोड़ी सी सावधानी आपकी यात्रा को भी आसान बना सकती है.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top