भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चंदवारा सीओ पर ट्रैक्टर चालक ने मारपीट का लगाया आरोप:अवैध बालू उठाव...




कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र में अवैध बालू ढुलाई रोकने गए अंचलाधिकारी (सीओ) पर एक ट्रैक्टर चालक ने मारपीट का आरोप लगाया है। चालक का दावा है कि इस घटना में उसके सिर में चोट आई है। घायल ट्रैक्टर चालक संदीप यादव ने बताया कि गुरुवार सुबह वे अपना खाली ट्रैक्टर लेकर चंदवारा बाजार की ओर जा रहे थे। चंदवारा के पुराने थाने के सामने रामेश्वर मोदी उच्च विद्यालय के पास उन्होंने सड़क किनारे एक कार खड़ी देखी। चौकीदारों ने संदीप को रोका संदीप के अनुसार, कार से एक व्यक्ति हाथ में डंडा लिए बाहर आया और खुद को अंचलाधिकारी बताया। उनके साथ मौजूद चौकीदारों ने संदीप को रोका। अंचलाधिकारी ने चौकीदारों से कहा कि यह बालू माफिया है, इसे मारो। चालक ने आरोप लगाया कि इसके बाद अंचलाधिकारी और उनके सहयोगियों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला किया। चौकीदारों में से एक ने पत्थर उठाकर उसके सिर के पीछे वार कर दिया, जिससे रक्तस्राव शुरू हो गया। थाना पहुंच घटना की सूचना दी संदीप किसी तरह वहां से भागकर चंदवारा थाना पहुंचा और घटना की सूचना दी। इसके बाद वह इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। इस पूरे मामले पर अंचलाधिकारी अशोक भारती ने आरोपों को झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर चालक उन पर मनगढ़ंत आरोप लगा रहा है। अंचलाधिकारी के अनुसार, चालक अपने ट्रैक्टर में बालू लेकर जा रहा था। उन्हें देखकर वह ट्रैक्टर से कूदकर भागने लगा, तभी उसका पैर फिसल गया और उसका सिर ट्रैक्टर में लगे एक लोहे के हिस्से से टकरा गया, जिससे उसे चोट लगी। अशोक भारती ने कहा कि बालू माफिया अवैध ढुलाई के मामले में फंसने से बचने के लिए इस तरह की मनगढ़ंत कहानियां गढ़ रहे हैं। निजी वाहन से छापेमारी के लिए जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उनका सरकारी वाहन कई दिनों से खराब पड़ा है। इसके कारण उन्हें अपने निजी वाहन से छापेमारी के लिए जाना पड़ता है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top