भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

भाजपा ने डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति और बुनियादी सुविधाओं की मांग की




भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ धालभूमगढ़ क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की खराब स्थिति को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) धालभूमगढ़ मंडल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष काकुली सिंह ने किया। ज्ञापन में अस्पताल में चिकित्सकों की नियमित ड्यूटी सुनिश्चित करने की मांग की गई, ताकि दूर-दराज से आने वाले मरीजों को बिना इलाज के लौटना न पड़े। इसमें आवश्यक और जीवनरक्षक दवाइयों की निरंतर उपलब्धता, पैथोलॉजिकल जांच और उपचार सुविधाओं को मजबूत करने, तथा आपातकालीन सेवाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने की बात कही गई। भाजपा ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, बिजली की सुचारू व्यवस्था, तथा मरीजों के बैठने के लिए पर्याप्त सीटिंग की व्यवस्था करने की मांग भी रखी। काकुली सिंह ने कहा कि मूलभूत सुविधाओं की कमी, डॉक्टरों की अनियमितता से गरीब मरीजों को परेशानी हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द सुधार नहीं होने पर पार्टी आगे कदम उठाएगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान वासुदेव सिंह मौजूद रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top