भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जमशेदपुर में डिमना लेक में डूबा युवक, मौत:छोटे भाई के साथ उतरा...




जमशेदपुर के डिमना लेक में शुक्रवार सुबह एक युवक की डूबने से मौत हो गई। वो अपने छोटे भाई के साथ नहाने के लिए लेक में उतरा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से युवक गहरे पानी में डूब गया। मृतक की पहचान सोनारी कागलनगर निवासी 22 वर्षीय आयुष कुमार के रूप में हुई है। वो एक निजी कंपनी में कार्यरत था और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में सहयोग करता था। दोनों भाई लेक में नहाने के लिए पानी में उतर गए
मृतक के छोटे भाई पीयूष ने बताया कि आयुष, मेरे साथ डिमना लेक घूमने गया था। घूमने के दौरान दोनों भाई लेक में नहाने के लिए पानी में उतर गए। नहाते समय आयुष अचानक गहरे पानी की ओर चला गया और संतुलन बिगड़ने से डूबने लगा। छोटे भाई पीयूष ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। घटना की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को जानकारी दी। बोड़ाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से युवक को पानी से बाहर निकाला। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। बोड़ाम थाना पुलिस ने मामले में यूडी केस दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि डैम, नदी और अन्य जलाशयों में नहाते समय पूरी सतर्कता बरतें और गहरे पानी में जाने से बचें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top