Last Updated:
RIL Q1 Result 2026 : आरआईएल ने जून तिमाही का रिजल्ट घोषित कर दिया है. आरआईएल को जून तिमाही में 23 हजार करोड़ से भी ज्यादा का शुद्ध मुनाफा हुआ है. कंपनी की कमाई यानी राजस्व भी पिछले साल के मुकाबले 25 फीसदी बढ़ गया है. अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का कुल राजस्व 3.40 लाख करोड़ रुपये रहा.
रिलायंस इंडस्ट्रीज को जून तिमाही में 3.40 लाख करोड़ का राजस्व मिला है.
नई दिल्ली. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) को चालू वित्तवर्ष की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून के दौरान 23 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा का शुद्ध मुनाफा हुआ है. कंपनी ने शुक्रवार को अपने तिमाही परिणाम जारी किए. आरआईएल ने बताया कि पहली तिमाही में कंपनी का कुल राजस्व 25 फीसदी बढ़कर 3.40 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है. कंपनी के मुनाफे में भी पिछले साल की पहली तिमाही के मुकाबले करीब 6 फीसदी का उछाल दिख रहा है.
About the Author
Pramod Kumar Tiwari
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें