भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Deoghar Shravani Mela 2026 | DC SP Inspection Kanwariya Path Security



देवघर में विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 30 जुलाई से शुरू होने वाले इस मेले को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है।

.

श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उपायुक्त सौरभ कुमार भुमानिया और एसपी प्रवीण पुष्कर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ कांवरिया पथ का संयुक्त निरीक्षण किया।

यह निरीक्षण अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल बाघमारा से कोठिया, दुम्मा बॉर्डर और पूरे कांवरिया पथ पर किया गया। अधिकारियों ने कांवरियों के ठहरने की व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता, शौचालय, चिकित्सा सुविधाएं, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

संबंधित विभागों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त सौरभ कुमार भुमानिया ने बताया कि श्रावणी मेला को लेकर सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि बाघमारा टेंट सिटी और कोठिया टेंट सिटी सहित सभी प्रमुख परियोजनाओं का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। उपायुक्त ने कहा- मेले के शुभारंभ से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी और श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो, इसके लिए प्रत्येक व्यवस्था का नियमित निरीक्षण और निगरानी की जाएगी।

एसपी प्रवीण पुष्कर ने सुरक्षा व्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस वर्ष श्रावणी मेला की सुरक्षा पहले से अधिक सुदृढ़ रहेगी। उन्होंने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र में 10 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके अतिरिक्त, दो कंपनी डॉग स्क्वाड, बॉम्ब निरोधक दस्ता, एनडीआरएफ और एटीएस की विशेष टीमें भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगी। आधुनिक तकनीक और सतत निगरानी के माध्यम से श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top