Last Updated:
Giridih News: गिरिडीह में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली. सीआरपीएफ कोबरा और गिरिडीह पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 25 लाख रुपये के इनामी नक्सली अजय महतो को गिरफ्तार कर लिया गया. उससे पूछताछ जारी है और कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है.
25 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार किया गया. (फाइल फोटो)
गिरिडीहः झारखंड के गिरिडीह में खूंखार नक्सली पकड़ा गया. सुरक्षा बलों ने एक्शन लेते हुए 25 लाख रुपये के इनामी नक्सली अजय महतो को गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन और गिरिडीह पुलिस ने संयुक्त रूप से की. अजय महतो पीरटांड़ थाना इलाके के नावाडीह गांव का रहने वाला है. उसे हरलाडीह गांव से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद उसे मधुबन स्थित सीआरपीएफ कैंप ले जाया गया, जहां उससे लगातार पूछताछ की जा रही है.
सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी के समय उसके पास से हथियार भी बरामद होने की चर्चा है. हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, अजय महतो लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय था. उसे कई बड़ी घटनाओं में विस्फोटक प्लांट करने का मास्टरमाइंड माना जाता है. इसी वजह से उस पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था.
नक्सली से पूछताछ की जा रही
अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ में नक्सली नेटवर्क, हथियारों की सप्लाई और संगठन से जुड़े कई अहम राज सामने आ सकते हैं. सुरक्षा एजेंसियां उससे जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाने में लगी हैं. फिलहाल सीआरपीएफ और गिरिडीह पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ पूरी होने के बाद इस मामले में विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी.
About the Author
Journalist with a sharp focus on Bihar and Jharkhand, covering politics, crime, and trending stories with a strong ground-level perspective. Passionate about listening to stories, understanding them deeply, and…और पढ़ें