![]()
25 लाख रुपए के इनामी नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। भाकपा माओवादी के स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य टाइगर को गुरुवार देर रात पीरटांड़ थाना क्षेत्र के हरलाडीह गांव से गिरफ्तार किया गया। उसके साथ मौजूद दो अन्य नक्सलियों को भी हिरासत में लिया गया है। टाइगर एक करोड़ रुपए के इनामी माओवादी नेता मिसिर बेसरा का करीबी सहयोगी माना जाता है। -शेष पेज 11 पर चार राज्यों की पुलिस को थी तलाश, 100 से ज्यादा केस दर्ज अजय महतो झारखंड, बिहार, ओडिशा और छत्तीसगढ़ की पुलिस के लिए बड़ी चुनौती था। उस पर 100 से अधिक संगीन केस दर्ज हैं। गिरिडीह, बोकारो, धनबाद और हजारीबाग के सीमावर्ती इलाकों में हुए कई बड़े हमलों की साजिश रचने का आरोप है। सुरक्षा बलों पर घात लगाकर हमला, ग्रामीणों को पुलिस मुखबिर बताकर उनकी हत्या, आईईडी ब्लास्ट कराना, विस्फोटक लूटना, सड़क निर्माण में लगे ठेकेदारों से लेवी वसूलना उसकी पहचान रही है।
Source link