भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

हसुआ से पत्नी और पिता पर किया हमला:पाकुड़ में बीच बचाव करने...




पाकुड़ जिले के मुफसील थाना क्षेत्र अंतर्गत नरोत्तमपुर गांव में घरेलू विवाद ने भयावह रूप ले लिया। एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी और पिता पर हसुआ से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में 26 वर्षीय सोनाभान बीबी की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि आरोपी का पिता मनारूल शेख गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी एनामुल शेख उर्फ गामा का अपने पिता के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी सोनाभान बीबी बीच-बचाव करने पहुंची, जिससे मामला और भड़क गया। पिटाई के बाद हसुआ से वार, दोनों घायल पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान एनामुल ने पहले अपनी पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब पिता मनारूल शेख ने हस्तक्षेप कर बेटे को रोकने की कोशिश की, तो वह और उग्र हो गया। इसके बाद उसने घर में रखे हसुआ से पत्नी और पिता दोनों पर हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी वहां से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को सोनाजोड़ी सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। एंबुलेंस में तोड़ा दम, पुलिस ने शुरू की छापेमारी परिजनों द्वारा महिला को दूसरे अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही एंबुलेंस में उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही मुफसील थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से हमले में प्रयुक्त हसुआ को जब्त कर लिया है। थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि महिला का आज पोस्टमॉर्टम होगा। वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top