Last Updated:
Senapati Nakshatra Parivartan 2026: जुलाई के अंतिम दिनों में मंगल ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं. वैदिक ज्योतिष में इसे साहस, ऊर्जा और सफलता से जुड़ा महत्वपूर्ण बदलाव माना जाता है. इस गोचर का शुभ प्रभाव कुछ राशियों पर विशेष रूप से पड़ेगा, जिससे करियर, धन और मान-सम्मान में लाभ मिलने के योग बनेंगे.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कई ग्रह एक निश्चित अवधि में न केवल राशि परिवर्तन करते हैं बल्कि नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं. इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में अवश्य पड़ता है. ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के सेनापति माने जाने वाले मंगल देव 24 जुलाई को मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं. मंगल ग्रह का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश बेहद शुभ माना जा रहा है. मंगल जो साहस, ऊर्जा, आत्मविश्वास और नई संभावनाओं का प्रतीक माना जाता है.
जब मंगल अपने ही नक्षत्र में गोचर करता है.उसका प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है. इसका सकारात्मक असर कुछ राशियों के जीवन में सफलता, आर्थिक लाभ, करियर में प्रगति और रुके हुए कार्यों के पूरे होने के रूप में देखने को मिल सकता है. उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य आनंद भारद्वाज से जानते हैं किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है.
चार राशियों को होगा लाभ
मेष – इस परिवर्तन से इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियों की बहार आने वाली है. यह समय आपके जीवन में तरक्की और सफलता के नए रास्ते खोल सकता है. नौकरी में पदोन्नति, आय में वृद्धि और नए अवसर मिलने के प्रबल संकेत हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और बचत बढ़ाने में भी सफलता मिलेगी. करियर और व्यापार से जुड़ी खुशखबरी मन को उत्साहित करेगी. किस्मत का साथ मिलने से आपके अधिकांश कार्य आसानी से पूरे होंगे और सफलता आपके कदम चूमेगी.
सिंह – मंगल ग्रह के इस परिवर्तन का सबसे शुभ प्रभाव इस राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. ग्रहो के सेनापति की वजह से भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे और करियर में सफलता के नए अवसर मिलेंगे. आय में वृद्धि के साथ आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. परिवार का सहयोग मिलेगा, समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी.
धनु – इस राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन शुभ संकेत लेकर आ रहा है. आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा और पूजा-पाठ और धार्मिक आयोजनों में भाग लेने का अवसर मिलेगा. जीवनसाथी के साथ किसी तीर्थ यात्रा या धार्मिक स्थल की यात्रा के योग बन रहे हैं. लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी. ग्रहों की शुभता से स्वास्थ्य संबंधी कष्ट दूर होंगे. वहीं संतान की इच्छा रखने वाले दंपतियों को सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है.
मकर – इस राशि के जातकों के लिए यह समय बड़ा ही शुभ रहने वाला है. जो लोग पारिवारिक कलह या पुराने मतभेद से परेशान हैं, सब विवाद समाप्त होने की संभावना बन रही है. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और सामाजिक मान-सम्मान भी मिलेगा. अगर आप किसी इंटरव्यू या प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं, तो यह समय अनुकूल साबित हो सकता है. हर कार्य में सफलता मिलेगी. संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी.