![]()
गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र के तेलगांव में सोमवार को बिजली का करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। 50 वर्षीय किसान फिरंगी साहू अपने खेत में पानी देने के लिए मोटर लगा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे फिरंगी साहू अपने खेत में धान की रोपनी की तैयारी कर रहे थे। कम बारिश के कारण बिचड़ा सूख गया था, जिसके लिए वे मोटर लगाकर खेत में पानी दे रहे थे। इसी दौरान उन्हें करंट लग गया। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। मौजूद लोगों ने उसे हादसे के तुरंत बाद परिजन फिरंगी साहू को सदर अस्पताल गुमला ले गए। वहां चिकित्सक पीसीके भगत ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किसान नंगे पांव थे और खेत में पानी व नमी थी। आशंका है कि कटे हुए बिजली के तारों के संपर्क में आने से उन्हें करंट लगा। मृतक फिरंगी साहू अपने पीछे पत्नी और बच्चों को छोड़ गए हैं।
Source link