Last Updated:
JPSC Preparation Book List: जेपीएससी एक्सपर्ट पावन कुमार झा ने परीक्षा पास करने के लिए सही किताबों के चयन पर जोर दिया. उन्होंने बताया कि पेपर वन और टू के लिए कौन सी किताबें पढ़ें ताकि एग्जाम क्रैक करना आसान हो. नीचे जरूरी किताबों की लिस्ट चेक की जा सकती है.
रांची. झारखंड की राजधानी रांची के जेपीएससी एक्सपर्ट पावन कुमार झा बताते हैं, परीक्षा पास करने के लिए सही बुक पढ़ना बहुत जरूरी है. आपके पास पूरी बुक लिस्ट होनी चाहिए. क्योंकि, एक भी गलत बुक आपका और ऊर्जा तो बर्बाद करेगी ही साथ ही आपको आपकी मंजिल से दूर भी कर सकती है. ऐसे में सही बुक का चयन करना बेहद जरूरी होता है. यहीं से सही तैयारी की नींव पड़ती है.
ऐसी होनी चाहिए बुक लिस्ट
• पावन कुमार झा बताते हैं, सबसे पहले पेपर 1 और 2 के लिए आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत नहीं है. यह क्वालीफाइंग पेपर है और दूसरे में आपको केवल 30% अंक चाहिए होते हैं. ऐसे में आपकी जो बेसिक इंग्लिश है, बस उस पर ध्यान दीजिए.
• पेपर 3 हिस्ट्री की बात करें, तो इसके लिए एनसीईआरटी की बुक पढ़ना बेहद जरूरी है. एंशिएंट इंडिया और मीडीवल इंडिया के लिए एनसीईआरटी के साथ बिपिन चंद्र की किताबें काफी सही रहेंगी. यह मॉडर्न इंडिया के लिए भी काम करेंगी.
• जियोग्राफी के लिए 11वीं-12वीं की एनसीईआरटी चाहिए ही चाहिए. इसके अलावा आप करंट अफेयर्स पर अधिक ध्यान दें. साथ ही कोचिंग के नोट्स भी रेफर कर सकते हैं.
• वहीं, पेपर 4 में पॉलिटी के लिए लक्ष्मीकांत की बुक ले सकते हैं. इसके साथ अगर समय है, तो एक बार डीडी बसु भी पढ़ सकते हैं. इन दोनों को 25 बार पढ़िए, आपका काम हो जाएगा. इसके अलावा एनसीईआरटी पर भी फोकस करना है.
• पेपर 5, जोकि जनरल साइंस होता है, यह थोड़ा कठिन होता है. क्योंकि, इसके लिए कोई एक बुक नहीं होती. ऐसे में फिजिक्स या बायो के लिए आप एनसीईआरटी रेफर कर सकते हैं. जितना हो सके, करंट अफेयर्स की जो मंथली बुकलेट आती हैं, उन्हें लीजिए और वहां से नोट्स बनाने की कोशिश कीजिए.
• वहीं, अंत में साइंस एंड टेक्नोलॉजी के लिए मैकग्रा हिल की एक बुक आती है, उसे रेफर कर सकते हैं. लेकिन एक बात का ध्यान रखना है, सारे चैप्टर नहीं पढ़ने हैं. जो आपके सिलेबस में टॉपिक हैं, बस वही पढ़ने हैं.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें