भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

संगीत शिक्षा में बेहतर करियर के विकल्प मौजूद : फादर



बोकारो | एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल कला अकादमी में प्रयाग संगीत समिति प्रयागराज की प्रायोगिक परीक्षा का संचालन किया गया। स्कूल के प्राचार्य फादर डॉ. जोशी वर्गीस ने कहा कि वर्ष 2025 में स्थापित एमजीएम कला अकादमी में संगीत, नृत्य एवं कला की नियमित शिक्षा प्रदान की जाती है। विद्यार्थियों के अलावा यहां कोई भी व्यक्ति गायन, वादन, नृत्य व कला की शिक्षा प्राप्त कर प्रयाग संगीत समिति, प्रयागराज से प्रभाकर (स्नातक समकक्ष) तक की डिग्री प्राप्त कर सकता है। अकादमी में प्रवेश जारी है। कहा कि संगीत शिक्षा के जरिए विद्यार्थियों के करियर को दिशा प्रदान की जा रही है। संगीत शिक्षा में करियर के विकल्प मौजूद हैं। संगीत शिक्षा हासिल कर स्कूल व कालेज में संगीत शिक्षक, संगीतकार, ध्वनि अभियंता अथवा स्वतंत्र कलाकार के रूप में योगदान किया जा सकता है। फिल्म, नाटक, टीवी सीरियल के क्षेत्र से भी जुड़ सकते हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top