भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

OPINION: ऐसे पीएम आवास पर धरना तो ठीक नहीं राहुल गांधी; सरकार...


लोकतंत्र में विरोध की आवाज को दबाया नहीं जा सकता. सरकार की नीतियों पर सवाल उठाना, जवाब मांगना और असहमति दर्ज कराना विपक्ष और जनता का संवैधानिक अधिकार है. लेकिन लोकतंत्र की मजबूती सिर्फ विरोध करने के अधिकार से नहीं, बल्कि विरोध के तरीके और उसकी सीमाओं से भी तय होती है. दिल्ली में राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं का प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना इसी बहस को फिर सामने ले आया है.

राहुल और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास सेवा तीर्थ (7, लोक कल्याण मार्ग) पर धरने पर बैठ गए. कांग्रेस नेताओं के इस कदम से प्रधानमंत्री आवास के आवास की सुरक्षा भी मुश्लिक हो गई. पुलिसवाले उन्हें वहां से हटाने के लिए खूब मनाते भी दिखे. केंद्रीय मंत्रा जीतेंद्र सिंह भी तुरंत मौके पर पहुंचकर राहुल गांधी को समझाने की कोशिश. उन्होंने राहुल की मांगों को सुना और उन पर चर्चा का भरोसा भी दिया. लेकिन राहुल गांधी इतने से नहीं और धरने पर अड़े रहे. उसके बाद आखिरकार पुलिस को मजबूरन उन्हें वहां से बलपूर्वक हटाना पड़ा.

इसके बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए. विपक्ष ने इसे लोकतांत्रिक आवाज को रोकने की कोशिश बताया, जबकि सरकार समर्थक पक्ष इसे देश के सबसे संवेदनशील क्षेत्र की सुरक्षा से खिलवाड़ करार दे रहे हैं.

क्या हर विरोध को सत्ता के दरवाजे तक पहुंचना जरूरी है?

विरोध प्रदर्शन एक स्वस्थ लोकतंत्र की पहचान है. दुनिया भर में आंदोलनों ने सरकारों को नीतियां बदलने पर मजबूर किया है. लेकिन सवाल यह है कि क्या हर आंदोलन की अंतिम मंजिल सत्ता के शीर्ष केंद्रों तक पहुंचना ही होनी चाहिए?

प्रधानमंत्री आवास, संसद भवन, राष्ट्रपति भवन जैसे स्थान केवल राजनीतिक प्रतीक नहीं हैं, बल्कि संवैधानिक संस्थाओं के केंद्र हैं. इनकी सुरक्षा व्यवस्था किसी एक व्यक्ति की सुरक्षा तक सीमित नहीं होती, बल्कि पूरे देश की स्थिरता इससे जुड़ी होती है.

यही वजह है कि जब बड़ी भीड़ इन इलाकों की ओर बढ़ती है तो प्रशासन के सामने चुनौती केवल प्रदर्शनकारियों को रोकने की नहीं, बल्कि किसी भी अप्रत्याशित स्थिति को संभालने की होती है.

श्रीलंका-बांग्लादेश की तस्वीरें हुईं ताजा

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इस तरह के मार्च की तुलना श्रीलंका और बांग्लादेश में हुए उन प्रदर्शनों से की, जहां बड़ी भीड़ राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री आवासों तक पहुंच गई थी और राजनीतिक अस्थिरता पैदा हुई थी.

हालांकि भारत की लोकतांत्रिक और संस्थागत व्यवस्था उन देशों से अलग है. भारत में मजबूत संवैधानिक संस्थाएं, स्वतंत्र न्यायपालिका, चुनावी व्यवस्था और राजनीतिक संवाद की लंबी परंपरा है. इसलिए किसी भी विरोध को सीधे किसी दूसरे देश की घटनाओं से जोड़ना उचित नहीं होगा. लेकिन यह भी सच है कि देश की संवैधानिक संस्थाओं की सुरक्षा और लोकतांत्रिक मर्यादा के बीच संतुलन जरूरी है.

विपक्ष का तर्क है कि केवल निर्धारित स्थानों पर प्रदर्शन करने से आंदोलन की धार कमजोर हो जाती है. उनका कहना है कि सरकार तक अपनी बात प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए सत्ता के केंद्रों के आसपास प्रदर्शन जरूरी है. यह तर्क पूरी तरह खारिज नहीं किया जा सकता. लेकिन दूसरी तरफ यह भी जरूरी है कि आंदोलन शांतिपूर्ण रहे और उसका उद्देश्य केवल राजनीतिक संदेश देना हो, न कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए चुनौती खड़ी करना.

आज की राजनीति में सड़क पर उतरना एक प्रभावी हथियार बन चुका है. विपक्ष के लिए यह जनता से जुड़ने और सरकार पर दबाव बनाने का माध्यम है. लेकिन मजबूत विपक्ष वह नहीं होता जो केवल टकराव की राजनीति करे, बल्कि वह होता है जो अपनी बात मजबूती से रखते हुए लोकतांत्रिक मर्यादाओं का भी पालन करे.

विरोध में भी संतुलन जरूरी

प्रधानमंत्री आवास तक मार्च और फिर वहां इस धरने ने एक बार फिर यह बात सामने ला दिया है कि लोकतंत्र में विरोध की भी एक सीमा होनी चाहिए. विपक्ष ने सरकार का विरोध करने के साथ ही संवैधानिक संस्थाओं और सुरक्षा व्यवस्था की गरिमा बनाए रखना भी जरूरी है.

लोकतंत्र की असली ताकत न तो केवल सड़कों पर दिखती है और न ही केवल संसद के भीतर. इसकी ताकत इस बात में है कि असहमति की आवाज भी सुनी जाए और व्यवस्था की मर्यादा भी बनी रहे. यही संतुलन किसी भी स्वस्थ लोकतंत्र की पहचान है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top