भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

अनुकंपा नौकरी की मांग, बीजीएच गेट को किया जाम




सिटी रिपोर्टर | बोकारो बीएसएल के एसएमएस-2 विभाग के दिवंगत कर्मचारी सुभाष चंद्र मोदी के आश्रित को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने की मांग को लेकर सोमवार को बीजीएच गेट पर प्रदर्शन किया गया। आश्रित परिवार के सदस्यों और बड़ी संख्या में महिलाओं ने धरना देते हुए करीब एक घंटे तक गेट जाम रखा। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि लंबे समय से मांग किए जाने के बावजूद बीएसएल प्रबंधन नियोजन को लेकर कोई निर्णय नहीं ले रहा है। गेट जाम की सूचना पर सेक्टर-4 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों व प्रबंधन के बीच वार्ता कराई। हालांकि, वार्ता में कोई समाधान नहीं निकल सका। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सुभाष चंद्र मोदी 30 अप्रैल को ड्यूटी के दौरान अचानक चक्कर खाकर गिर गए थे। इलाज के दौरान उन्हें बीजीएच से कोलकाता के अपोलो अस्पताल और फिर मेदांता अस्पताल रेफर किया गया, जहां 17 जुलाई को उनका निधन हो गया। परिजन का कहना है कि ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने और मृत्यु होने के कारण आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति मिलनी चाहिए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top