भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

लोहरदगा में मंडल आयोग के जनक व समाजवादी नेता की पुण्यतिथि मनाई




लोहरदगा| झारखंड राज्य दफादार-चौकीदार पंचायत, लोहरदगा जिला इकाई की ओर से सोमवार को पतराटोली में मंडल आयोग के जनक, महान समाजवादी विचारक व पूर्व सांसद स्व. राम अवधेश सिंह की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष समसुल अंसारी ने की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक व राजनीतिक योगदान को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष समसुल अंसारी ने कहा कि स्व. राम अवधेश सिंह ने अपना पूरा जीवन सामाजिक न्याय, पिछड़े, दलित और वंचित वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए बिताया। उन्होंने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया के विचारों से प्रेरित होकर राम अवधेश सिंह ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों की आवाज बुलंद की और चौकीदार-दफादार जैसे उपेक्षित वर्ग को संगठित करने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया के आह्वान पर स्व. राम अवधेश सिंह ने 23 मार्च 1967 को पटना के गांधी मैदान में बिहार राज्य दफादार-चौकीदार पंचायत की स्थापना की। उनके नेतृत्व में हुए लंबे संघर्ष और आंदोलनों का ही परिणाम था कि बिहार और झारखंड के चौकीदार-दफादारों को 1 जनवरी 1990 से सरकारी चतुर्थवर्गीय कर्मचारी का दर्जा प्राप्त हुआ।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top