भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

UK की नौकरी छोड़ शुरू किया बिजनेस, अब मैनचेस्टर तक पहुंच रहे...


Last Updated:

Koderma UK Returned Nageshwar Start-Up: झुमरी तिलैया के नागेश्वर चौधरी ने यूके की नौकरी छोड़कर अपने होमटाउन कोडरमा में गारमेंट स्टार्टअप शुरू किया. यह न केवल स्थानीय लोगों को रोजगार दे रहा है, बल्कि ‘मेड इन कोडरमा’ उत्पादों को मैनचेस्टर तक भी पहुंचा रहा है.

ख़बरें फटाफट

कोडरमा. अक्सर युवा बेहतर करियर के लिए विदेश का रुख करते हैं. लेकिन झुमरी तिलैया के नागेश्वर चौधरी ने एक अलग राह चुनी. विदेश में शानदार करियर बनाने के बाद उन्होंने अपने शहर लौटकर ऐसा स्टार्टअप शुरू किया, जो आज स्थानीय लोगों को रोजगार देने के साथ-साथ मेड इन कोडरमा उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचा रहा है. नागेश्वर चौधरी ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2019 में एमसीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद यूनाइटेड किंगडम के मैनचेस्टर स्थित बॉश कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यभार संभाला. वहां उनकी जिम्मेदारी 3डी एनीमेशन डिजाइनिंग से जुड़े कोडिंग कार्य की थी. आधुनिक तकनीक और वैश्विक स्तर के कार्य वातावरण में काम करते हुए उन्होंने महत्वपूर्ण अनुभव हासिल किया.

13 वर्षों तक विदेश में रहने के बाद शुरू की गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट
करीब 13 वर्षों तक विदेश में काम करने के बाद नागेश्वर ने महसूस किया कि अगर यही अनुभव अपने शहर और देश के विकास में लगाया जाए, तो उससे कई लोगों का भविष्य बदला जा सकता है. इसी सोच के साथ वह वर्ष 2022 में भारत लौट आए. भारत लौटने के बाद उन्होंने वर्ष 2023 में अपना स्टार्टअप शुरू किया. उन्होंने अपने दादाजी की याद में डेगन नाम से कपड़ों का ब्रांड लॉन्च किया.

शुरुआत में सीमित संसाधनों के साथ काम शुरू हुआ. लेकिन गुणवत्ता और भरोसे के दम पर उनका कारोबार लगातार आगे बढ़ता गया. आज उनके स्टार्टअप के तहत स्कूल यूनिफॉर्म, टी-शर्ट, ट्राउजर, एक्टिव वियर, कॉटन टी-शर्ट, विंटर जैकेट और विंटर ट्राउजर का निर्माण कराया जा रहा है. इन उत्पादों की गुणवत्ता और डिजाइन ग्राहकों को काफी पसंद आ रही है.

कोडरमा का ब्रांड, मैनचेस्टर में लोग कर रहे हैं पसंद
नागेश्वर चौधरी ने बताया कि उनके स्टार्टअप से फिलहाल करीब 20 लोगों को रोजगार मिला है. झुमरी तिलैया और आसपास के कारीगर पूरी मेहनत और कुशलता से इन कपड़ों का निर्माण करते हैं. उनका मानना है कि स्थानीय प्रतिभाओं को सही अवसर मिले, तो वे किसी भी अंतरराष्ट्रीय कंपनी को गुणवत्ता के मामले में चुनौती दे सकते हैं.

सबसे खास बात यह है कि उनके ब्रांड के कपड़ों की मांग केवल भारत तक सीमित नहीं है. झुमरी तिलैया में तैयार किए गए कॉटन टी-शर्ट, विंटर जैकेट और विंटर ट्राउजर का निर्यात यूके के मैनचेस्टर तक किया जा रहा है. वहां के ग्राहक इन उत्पादों की गुणवत्ता और फिनिशिंग की सराहना कर रहे हैं.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top