भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बोकारो में 24 घंटे मतदाता हेल्पलाइन किया गया शुरू



बोकारो | एसआईआर-2026 अभियान के तहत मतदाताओं को त्वरित सहायता और सही जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समाहरणालय में सोमवार को 24घंटे का हेल्पलाइन कॉल सेंटर की शुरुआत की गई। उपायुक्त अजय नाथ झा ने रिबन काटकर हेल्पलाइन का शुभारंभ किया। हेल्पलाइन शुरू होने के तुरंत बाद आई पहली कॉल का जवाब डीसी ने दिया। उन्होंने 36-बोकारो विधानसभा क्षेत्र के चास निवासी मतदाता तापेश कुमार से सीधे बातचीत कर उनकी शंकाओं का समाधान किया। मतदाता ने गणना प्रपत्र और पूर्व में हुए एसआईआर के दौरान की गई मैपिंग से जुड़े सवाल पूछे, जिनका डीसी ने विस्तार से जवाब दिया। इस अवसर पर डीसी ने कहा कि हेल्पलाइन का उद्देश्य प्रत्येक मतदाता तक समय पर प्रमाणिक और सही जानकारी पहुंचाना है, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान अधिक पारदर्शी, प्रभावी और नागरिक-अनुकूल बन सके। उन्होंने कहा कि यदि किसी मतदाता को गणना प्रपत्र प्राप्त करने, उसे भरने, जमा करने या एसआईआर से जुड़ी किसी भी प्रक्रिया में परेशानी हो, तो वह 24घंटे व सातों दिन हेल्पलाइन की सहायता ले सकता है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top