![]()
चतरा| शहर के लाइन मोहल्ला निवासी मो अब्दुल बारिक के 25 वर्षीय पुत्र मो सदमान की मौत उड़ीसा में ट्रेन से गिर कर हो गई है। घटना की सूचना के बाद घर में कोहराम मचा है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बताया जाता है कि बीते 12 जुलाई को सदमान रोजगार की तलाश में रांची से ट्रेन पकड़ कर चेन्नई जा रहा था। यात्रा के दो दिन बाद भी वह चेन्नई नहीं पहुंचा। पहले से चेन्नई में रह रहे मोहल्ले के अन्य युवकों से जब परिजनों ने संपर्क किया तो लोगों ने बताया कि वह चेन्नई पहुंचा ही नहीं है। इसके बाद परिजनों ने सदर थाना पुलिस को मामले की जानकारी दिया। पुलिस ने जब युवक का मोबाइल ट्रेस किया तो ओडिशा में उसका लास्ट लोकेशन पाया गया। लोकेशन के आधार पर परिजन उड़ीसा पहुंचे। जहां स्थानीय पुलिस ने परिजनों को बताया कि युवक का शव रेलवे ट्रैक के किनारे पाया गया था। जिसे पहचान के लिए रखा गया था। उड़ीसा में पुलिस ने परिजनों को युवक का शव सौंप दिया है। परिजन वहीं युवक के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे हैं। मयूरहंड| थाना क्षेत्र के इटखोरी-जीहु मार्ग पर दनदहा घाटी में एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना रविवार रात की बताई जा रही है। ट्रेलर हजारीबाग की ओर से आ रहा था। वाहन सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक और उप चालक सुरक्षित रहे। ट्रेलर क्षतिग्रस्त हो गया। इटखोरी | इटखोरी प्रखंड के कटुआ आदिम जनजाति मुहल्ला में सोमवार को बीडीओ सोमनाथ बांकिरा की उपस्थिति में शिविर लगाकर 25 बिरहोर परिवारों का एसआईआर कार्य किया गया। शिविर को लेकर यहां चहल-पहल का माहौल बना रहा। आयोजित शिविर में एसआईआर कार्य के बारे में बीडीओ सोमनाथ बांकिरा ने बिरहोर परिवारों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से एक भी बिरहोर परिवार के लोग छूटे नहीं, इसे लेकर इन्हें जागरुक करते हुए एसआईआर कार्य किया गया है। शिविर में मुख्य रूप से बीडीओ सोमनाथ बांकिरा के अलावा प्रशिक्षु उप समाहर्ता संदीप बंकिरा, पंचायत सेवक, बीएलओ सुपरवाइजर अर्चना भारती, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अनीश कुमार और बीएलओ उपस्थित थे।
Source link