भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ज्वेलरी शॉप का सोना चोरी कर भागा था आरोपी:चेन्नई से चार किलो...




तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में सोने की बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार चल रहे शातिर आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। चेन्नई के एलीफेंट गेट थाना पुलिस की टीम ने मंगलवार को जमशेदपुर के बहरागोड़ा से आरोपी शक्ति सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है। तमिलनाडु पुलिस आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई है। आरोपी शक्ति सिंह करीब दो महीने पहले चेन्नई के एलीफेंट गेट थाना क्षेत्र स्थित एक ज्वेलरी शॉप में काम करता था। दुकान मालिक ने उसे हॉलमार्क वाला सोना लाने की जिम्मेदारी दी थी। मालिक के विश्वास का फायदा उठाकर आरोपी लगभग 4 किलोग्राम सोना लेकर अचानक रफूचक्कर हो गया। काफी तलाश के बाद भी सुराग न मिलने पर पीड़ित ज्वेलरी शॉप मालिक ने एलीफेंट गेट थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। पहचान छिपाने का नया पैंतरा बहरागोड़ा में लगाने लगा ठेला
सोना पार करने के बाद शातिर पुलिस को चकमा देने के लिए सीधा जमशेदपुर के बहरागोड़ा आ पहुंचा। यहां उसने पहचान छिपाने के लिए फालूदा का ठेला लगाना शुरू कर दिया। उसे लगा था कि चेन्नई से इतनी दूर आकर फालूदा बेचने से वह कानून के शिकंजे से बच निकलेगा। ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे: चेन्नई पुलिस लगातार आरोपी की लोकेशन ट्रैक कर रही थी। तकनीकी सर्विलांस और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक विशेष टीम बहरागोड़ा पहुंची। टीम ने गुप्त रूप से घेराबंदी की। फिर आरोपी शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तमिलनाडु पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top