![]()
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर )-2026 के तहत जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची का सत्यापन अंतिम चरण में पहुंच गया है। प्रशासन की कोशिश अधिक से अधिक योग्य मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में बनाए रखने की है, लेकिन अब तक की स्थिति यह संकेत दे रही है कि दोनों विधानसभा क्षेत्रों में बड़ी संख्या में मतदाता “अनट्रेस’ श्रेणी में हैं। यदि इनका सत्यापन नहीं हो पाया तो करीब 35 प्रतिशत मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हट सकते हैं। बीएलओ और बीएलए-2 की होगी अहम बैठक आज
इन्हीं कारणों से जिला प्रशासन ने 22 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ और राजनीतिक दलों के बीएलए-2 की संयुक्त बैठक बुलाई है। इस बैठक में उन मतदाताओं की सूची पढ़कर सुनाई जाएगी, जो अब तक “अनट्रेस” हैं। इसके बाद बीएलए-2 को पुष्टि करने को कहा जाएगा।
Source link