भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Bangalore News: घर से निकलीं, मोबाइल बंद हुआ और फिर… झील में...


होमताजा खबरदेश

घर से निकलीं, फोन बंद हुआ फिर… झील में तैरते सूटकेस में मिला महिला का शव

Last Updated:

Bengaluru suitcase murder: बेंगलुरु में रामोहल्ली झील में तैरते सूटकेस से 61 वर्षीय जयम्मा का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया. मृतका चलाघट्टा की रहने वाली थीं और 15 जुलाई से लापता थीं. उनके शरीर से मंगलसूत्र, अंगूठी और कान की बालियां गायब थीं, जिससे पुलिस को गहने लूटने के इरादे से हत्या की आशंका है. शव पर जानवरों के नोचने के निशान भी मिले हैं. पुलिस सीसीटीवी खंगालकर मामले की जांच कर रही है.

घर से निकलीं, फोन बंद हुआ फिर... झील में तैरते सूटकेस में मिला महिला का शवZoom

बैंगलोर में ये सूटकेस मिला.

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया. यहां के रामोहल्ली झील में तैरते हुए एक सूटकेस से 61 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव बरामद हुआ. पुलिस को अंदेशा है कि महिला की हत्या गहने लूटने की नीयत से की गई है. मृतका की पहचान चलाघट्टा की रहने वाली जयम्मा (61) के रूप में हुई है जो पिछले कई दिनों से अपने घर से लापता थीं. घटना का खुलासा मंगलवार को तब हुआ, जब स्थानीय निवासियों की नजर रामोहल्ली झील में तैर रहे एक लावारिस सूटकेस पर पड़ी. सूटकेस से साड़ी में लिपटे शव का एक हिस्सा बाहर निकलता हुआ दिखाई दे रहा था. अनहोनी की आशंका जताते हुए ग्रामीणों ने तुरंत कुंबलगोडु पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सूटकेस को झील से बाहर निकाला.

जानवरों द्वारा शव नोचे जाने के निशान
पुलिस जब सूटकेस खोला तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गई. शव जयम्मा का था और उसके कुछ हिस्सों को जानवरों द्वारा नोचे जाने के स्पष्ट निशान मिले हैं. पुलिस का मानना है कि हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के मकसद से शव को सूटकेस में बंद करके झील में फेंका गया था. पुलिस जांच में सामने आया कि जयम्मा 15 जुलाई को दोपहर करीब 3:35 बजे अपने घर से निकली थीं, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटीं. रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश करने के बावजूद जब उनका कोई पता नहीं चला और मोबाइल भी बंद मिला, तो उनके बेटे ने 16 जुलाई को कुंबलगोडु पुलिस थाने में उनकी गुमशुदगी (Missing) की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

लूट के इरादे से हत्या की आशंका
घटनास्थल की प्राथमिक जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि जयम्मा के शरीर से मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी और कान की बालियां पूरी तरह गायब थीं. इससे पुलिस को मजबूत आशंका है कि अपराधियों ने गहने लूटने के इरादे से ही उनकी हत्या की और फिर पहचान छिपाने के लिए शव को झील में फेंक दिया. फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. आरोपियों की शिनाख्त और उनकी गतिविधियों का पता लगाने के लिए झील और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.

About the Author

Sandeep GuptaChief Sub Editor

पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top