कुडू|प्रखंड क्षेत्र में जलनिकासी की गंभीर समस्या को लेकर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा मोदी ने लोहरदगा उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में नेशनल हाईवे 75के कुडू रांची मुख्य पथ पर कुड़ू शहरी क्षेत्र में शिव मंदिर से लेकर बालाजी वस्त्रालय और सागर स्वीट से लेकर पड़हा भवन तक के किनारे बनी नालियों में लंबे समय से अत्यधिक कचरा जमा होने के कारण सड़क के दोनों ओर नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे स्थानीय ग्रामीणों, दुकानदारों व राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा लोगों को गंदे पानी से होकर आवागमन करने के लिए विवश होना पड़ रहा है। वही कुडू बाजारटांड़ स्थित देवी मंडप के समीप नाली में भारी मात्रा में कचरा जमा होने के कारण नाली का गंदा पानी मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में फैल रहा है, इससे पूरे क्षेत्र में गंदगी का माहौल बना हुआ है। श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही है तथा धार्मिक स्थल की स्वच्छता भी प्रभावित हो रही है इसके अलावा, उक्त मार्ग पर कई स्थानों पर नालियां अर्धनिर्मित एवं क्षतिग्रस्त अवस्था में हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है। भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णा मोदी ने उपायुक्त से मांग की कि शिव मंदिर से बालाजी वस्त्रालय और इंदिरा गांधी चौक के दूसरी ओर सागर स्वीट से लेकर पड़हा भवन तक नालियों की तत्काल सफाई कराई जाए साथ ही कुड़ू बाजारटांड़ स्थित देवी मंडप के समीप जाम नालियों की सफाई कराकर गंदे पानी की निकासी सुनिश्चित की जाए, टूटी हुई एवं अर्धनिर्मित नालियों का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने तथा सड़क पर बह रहे नाली के गंदे पानी की स्थायी निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है ।
Source link