भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

राजकोष में घोटाला:मुनींद्र ने फर्जी आईडी बना 3 करोड़ से अधिक निकाले




सीआईडी ने मास्टरमाइंड मुनींद्र के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल की, कुबेर पोर्टल में सेंध लगाने का खुलासा ट्रेजरी घोटाले की जांच कर रही सीआईडी ने पशुपालन विभाग में अवैध निकासी के आरोपी व मास्टरमाइंड निलंबित प्रधान लिपिक मुनींद्र कुमार के खिलाफ सीआईडी की विशेष अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। जिसमें सीआईडी ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। बताया है कि कैसे पशुपालन विभाग में पदस्थापित रहते हुए मुनींद्र कुमार ने तकनीकी खामियों का फायदा उठाया और राज्य के खजाने को करोड़ों का चूना लगाया। आरोपी मुनींद्र के विरुद्ध रांची के कोतवाली थाना, खेलगांव और रामगढ़ थाना में तीन अलग-अलग प्राथमिकियां दर्ज की गई थीं। तीनों मामलों में सीआईडी की जांच जारी है। अपने सहयोगियों, रिटायर-मृत कर्मियों की फर्जी आईडी बनाई पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान (कांके) में तत्कालीन लेखापाल के पद पर रहते हुए मुनींद्र ने वित्तीय वर्ष 2023-24 से 2025-26 के बीच कुबेर पोर्टल पर पारित होने वाले बिलों में अपने मूल वेतन को अवैध रूप से बढ़ा दिया। आरोपी ने कुबेर पोर्टल पर खुद (टीएमपी/ आरएनसी/ 19520), अपने सहयोगियों, मृत व रिटायर कर्मचारियों के नाम पर फर्जी टेम्पररी आईडी बनाईं। फर्जी बिल तैयार कर उसने राज्य कोषागार से अवैध रूप से स्वीकृतियां लीं और रकम सीधे अपने और अपने करीबियों के निजी बैंक खातों में ट्रांसफर करा ली। मुनींद्र कुमार (जीपीएफ नंबर.- सीटीआर/ वीईटी/01) ने अपने एसबीआई (ए/सी: 1175766109) और एक्सिस बैंक (ए/सी: 919010086568922) के खातों में 1,52,43,572 की अवैध निकासी की।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top