Last Updated:
बातचीत करते हुए दिनेश कुमार सचान (CVO) ने बताया कि इस योजना के तहत पात्र पशुपालकों को ₹10000 से लेकर ₹15000 तक धनराशि दी जाएगी धनराशि का निर्धारण गाय के दूध उत्पादन क्षमता के आधार पर किया जाएगा इसके अलावा सरकार की यह योजना मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना लागू की गई है खास बात यह है कि कोई भी पात्र पशुपालन इस योजना का लाभ उठा सकता है.
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के पशुपालकों के लिए खुशखबरी अगर आप पशुपालन करते हैं और स्वदेशी नस्ल की गाय पालन रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशु पालक प्रोत्साहन योजना के तहत पशुपालकों को हाई क्वालिटी वाली स्वदेशी गाय के पालन की लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है. इस योजना का उद्देश्य स्वदेशी नस्ल की गाय को बढ़ावा देना और अधिक दूध उत्पादन में वृद्धि करना है.
पशुपालन विभाग की ओर से लगातार किसानों को जागरूक किया जा रहा है, मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना के तहत साहीवाल गिर, थारपारकर, हरियाणा अन्य गायों को शामिल किया गया है.
बातचीत करते हुए दिनेश कुमार सचान (CVO) ने बताया कि इस योजना के तहत पात्र पशुपालकों को ₹10000 से लेकर ₹15000 तक धनराशि दी जाएगी. धनराशि का निर्धारण गाय के दूध उत्पादन क्षमता के आधार पर किया जाएगा. इसके अलावा सरकार की यह योजना मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना लागू की गई है. खास बात यह है कि कोई भी पात्र पशुपालन इस योजना का लाभ उठा सकता है.
कितनी गायों पर मिलेगा लाभ
एक पशुपालक को करीब दो गायों के लिए प्रोत्साहन राशि प्राप्त की जाएंगी. वही गाय के प्रथम द्वितीय और तृतीय ब्यात (बछड़ा देने के लिए) उसके जीवन काल में केवल एक बार ही यह लाभ दिया जाएगा
कौन कर सकता हैआवेदन
अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए. इसके अलावा पशुपालकों को गाय के बैट बछड़ा देने की तारीख से 45 दिन के भीतर आवेदन करना होगा उसके बाद ही इस योजना का लाभ मिल सकेगा,
ऐसे करना होगा आवेदन
योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट nandbabadugdhmission.up.gov.in पर किया जा सकता है. हालांकि पोर्टल पूरी तरह सक्रिय होने तक पशुपालक ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं.योजना के तहत स्वीकृत लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि सीधे उनके बैंक खाते में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी जाएगी. इससे भुगतान प्रक्रिया पारदर्शी और आसान बनी रहेगी.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें