भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कोडरमा घाटी में ट्रक- कंटेनर की टक्कर:बिहार जा रहा ट्रक कंटेनर से...




कोडरमा के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत घाटी स्थित नौवां माइल के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर में एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार कोल्ड ड्रिंक से लदा एक ट्रक रांची से बिहार की ओर जा रहा था। जबकि दूसरी ओर से बिहार से जमशेदपुर की दिशा में एक कंटेनर आ रहा था। घाटी के नौवां माइल के समीप एक तीखे मोड़ पर दोनों वाहन अचानक आमने-सामने आ गए और तेज टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल इस हादसे में कोल्ड ड्रिंक लदे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद ट्रक असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया। जिससे उसमें लदी कोल्ड ड्रिंक की बड़ी मात्रा सड़क पर बिखर गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोग तुरंत सहायता के लिए पहुंचे। स्थानीय लोगों के साथ सड़क सुरक्षा कर्मी सागर गिरी और कोडरमा थाना के पेट्रोलिंग जवानों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को वाहन से बाहर निकाला। इसके बाद उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। कुछ देर प्रभावित रहा यातायात घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर यातायात को सुचारु करने का प्रयास किया। दुर्घटना के कारण रांची-पटना मुख्य मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालांकि पुलिस की तत्परता से स्थिति को जल्द नियंत्रित कर लिया गया और यातायात सामान्य कर दिया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top