Last Updated:
Durand Cup 2026: रांची में 26 जुलाई से डूरंड कप का आगाज होगा. जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में मैच का पास नि:शुल्क होगा. 22 जुलाई से फ्री एंट्री पास मिलना शुरू हो जाएगा. सीएम हेमंत सोरेन और सेना का एयर शो आकर्षण का केंद्र होगा. आइये जानते हैं इसके बारे में.
रांची: भारत के सबसे प्रतिष्ठित फुटबाल टूर्नामेंट डूरंड कप का 26 जुलाई से आगाज होने वाला है, जिसका 16 अगस्त को मैच झारखंड की राजधानी रांची में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में खेला जाना है. यहां फुटबाल का क्रेज़ अभी से ही देखा जा रहा है. सबसे खास बात यह है कि मैच पूरी तरह से नि:शुल्क होगा. यहां पास के लिए कोई पैसे नहीं देने होंगे और पूरे स्टेडियम को इंटरनेशनल लेवल पर सजाया जा रहा है. आइये जानते हैं इसके बारे में.
खेल निदेशक छवि रंजन ने इस मामले में प्रेस वार्ता कर कई अहम जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि 22 तारीख से ही फ्री एंट्री पास मिलना शुरू हो जाएगा. इसके लिए 12 काउंटर बनाये जा चुके हैं. एक व्यक्ति को मैक्सिमम 4 पास मिलेगा. टिकट लेने के लिए पहचान पत्र साथ मिलना बेहद जरूरी है. स्टेडियम की क्षमता लगभग 29000 की है. ऐसे में एक साथ इतने सारे लोग बैठकर फुटबॉल मैच का लुफ्त उठा पाएंगे.
सेना का एयर शो होगा आकर्षण का केंद्र
ओपनिंग सेरेमनी के दौरान सीएम हेमंत सोरेन तो मौजूद होंगे ही. साथ ही, सेना की ओर से एयर शो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहेगा. कई तरह के करतब आसमान में लोगों को देखने को मिलेंगे. इसके अलावा स्टेडियम में 8000 सीटें केवल मीडिया पर्सन के लिए रिजर्व की गई हैं. वहीं, वीआईपी बॉक्स के आगे हाई क्वालिटी ग्लास लगाई गई है. स्टेडियम के बाहर साफ सफाई का काम काफी तेजी से जारी है.
स्टेडियम की सभी तैयारियां लगभग पूरी
इस संबंध में खेल निदेशक छवि रंजन ने बताया कि डूरंड कप के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. सुरक्षा, पार्किंग, टिकट वितरण, दर्शकों की सुविधा, चिकित्सा व्यवस्था और अन्य सभी जरूरी इंतजाम मुकम्मल कर लिए गए हैं. उन्होंने कहा कि 26 जुलाई को शाम 5 बजे उद्घाटन मुकाबले के साथ टूर्नामेंट का शानदार आगाज होगा.
खेल प्रेमियों के बीच रहेगा गजब का उत्साह
खेल प्रेमियों के बीच अच्छा खासा उत्साह देखा जा रहा है. टिकट लेने के लिए आए संदीप बताते हैं कि यहां व्यवस्था काफी सुचारू रूप से देखने को मिल रही है. क्योंकि 12 काउंटर हैं, इसलिए टिकट लेने में कोई परेशानी नहीं है. बड़ी आसानी से टिकट मिल रहा है. इतने प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का 6 मैच झारखंड को मिलना यह बहुत बड़ी बात है. यहां पर फुटबॉल प्रेमी बहुत हैं. हम चाहते हैं कि इस तरह का आयोजन आगे भी होता रहे.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से Hindi.News18.com<…
और पढ़ें