भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Indigo vs Adani : एयरलाइंस शुरू करना चाहता है अडानी समूह, इंडिगो...


Last Updated:

Indigo vs Adani : इंडिगो के प्रबंध निदेशक राहुल भाटिया ने अडानी समूह के एयरलाइंस बिजनेस में उतरने की मंशा का विरोध किया है. भाटिया ने कहा कि अगर एयरपोर्ट का संचालन करने वाली कंपनी खुद की एयरलाइंस शुरू करती है तो इससे हितों का टकराव होगा. दुनिया में ऐसा उदाहरण कहीं नहीं है.

एयरलाइंस शुरू करना चाहता है अडानी समूह, इंडिगो ने अभी से शुरू कर दिया विरोधZoom

अडानी समूह ने एयरलाइंस बिजनेस के लिए नियमों में बदलाव करने की सिफारिश की है.

नई दिल्ली. अडानी समूह ने एक दिन पहले ही एयरलाइंस बिजनेस में उतरने की मंशा जताई है और दूसरे ही दिन देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने इसका विरोध शुरू कर दिया है. इंडिगो के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक राहुल भाटिया ने गुरुवार को कहा कि अगर हवाईअड्डा संचालकों को एयरलाइंस का मालिक बनने की अनुमति दी जाती है तो हितों का बड़ा टकराव होगा. उनका इशारा साफ तौर पर अडानी समूह की तरफ था, जो अभी देश के कई हवाईअड्डों का संचालन करता है.

राहुल भाटिया की यह टिप्पणी इसलिए सीधे तौर पर अडानी समूह से जोड़ी जा रही है, क्योंकि यह बिजनेस ग्रुप आठ हवाईअड्डों का मालिक है और एयरलाइन व्यवसाय में उतरने का प्रस्ताव कर रहा है. माना जा रहा है कि सरकार कथित तौर पर हवाईअड्डा संचालकों को एयरलाइंस में स्वामित्व रखने की अनुमति देने के लिए नियमों में ढील देने पर विचार कर रही है. इसी बात पर अपनी प्रतिक्रिया में राहुल भाटिया ने यह बयान दिया है.

राहुल भाटिया को क्यों है चिंता
राहुल ने कहा कि हम वही खबरें पढ़ रहे हैं जो आप पढ़ रहे हैं. मैं बस इतना कह सकता हूं कि अगर खबर में कोई सच्चाई है, तो एक तो इसका कोई ग्लोबल उदाहरण नहीं है और आमतौर पर (वहां) हितों का बड़ा टकराव होगा. भाटिया ने एयरलाइन के पहली तिमाही के वित्तीय परिणामों पर चर्चा करने के दौरान यह टिप्पणी की. उन्होंने हवाईअड्डा संचालकों द्वारा एयरलाइंस में क्रॉस होल्डिंग की अनुमति देने वाली रिपोर्टों पर अपने विचार रखे और कहा कि इससे हितों का टकराव हो सकता है.

क्या है अडानी समूह का प्लान
सूत्रों का कहना है कि अडानी समूह ने जून में अधिकारियों को एक प्रस्ताव दिया था जिसमें हवाईअड्डा संचालकों द्वारा एयरलाइंस में हिस्सेदारी रखने से संबंधित नियमों में ढील देने की मांग की गई थी. वर्तमान में, हवाईअड्डा संचालकों द्वारा एयरलाइंस में हिस्सेदारी रखने पर प्रतिबंध हैं. नागरिक उड्डयन मंत्रालय या अडानी समूह की ओर से इस प्रस्ताव पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है. हालांकि, इससे पहले ही इंडिगो ने इस कदम का विरोध शुरू कर दिया है.

अडानी समूह के पास कितने हवाईअड्डे
अडानी समूह अभी देश के 11 हवाईअड्डों का संचालन करता है. इसमें लखनऊ, मुंबई, अहमदाबाद, जयपुर, गुवाहाटी, तिरुवनंतपुरम, मैंगलुरु और नवी मुंबई का नाम शामिल है. इसके अलावा अडानी समूह ने 11 और हवाईअड्डों का संचालन करने के लिए बोली लगाई है. अभी जिन एयरपोर्ट का जिम्मा अडानी समूह के पास है, उनमें से नवी मुंबई को तो खुद अडानी समूह ने ही बनाया है. समूह ने अब एयरलाइंस बिजनेस में उतरने का मन बनाया है.

About the Author

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top