भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पलामू में फिर लगेगा श्रावणी डिज्नीलैंड मेला, ‘सरप्राइज झूला’ रहेगा खास, बच्चों...


Last Updated:

Palamu Shravani Disneyland Mela: पलामू के शिवाजी मैदान में श्रावणी डिज्नीलैंड मेला फिर लगेगा. इस बार एक ‘सरप्राइज झूला’ मुख्य आकर्षण होगा. सावन में धार्मिक आस्था के साथ मनोरंजन का संगम होगा. मेले की तैयारियां तेज हैं, जिसमें कई झूले और स्टॉल होंगे. बच्चों के लिए भी खास इंतजाम हैं.

ख़बरें फटाफट

पलामू: जल्द हीं सावन का पावन महीना शुरू होने वाला है. भगवान शिव की आराधना के इस विशेष मास में जहां श्रद्धालु मंदिरों में जलाभिषेक, पूजा-अर्चना और कांवड़ यात्रा में शामिल होते हैं, वहीं पलामू जिले में श्रावण का उत्साह धार्मिक आस्था के साथ-साथ मनोरंजन का भी अनूठा संगम लेकर आता है. जहां की हर वर्ष की तरह इस बार भी मेदिनीनगर के शिवाजी मैदान में श्रावणी डिज्नीलैंड मेले का आयोजन होने जा रहा है. मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और आयोजन स्थल पर झूलों व स्टॉलों को लगाने का काम शुरू हो चुका है.

हर साल की तरह इस बार भी होगा कुछ नया
मेले के आयोजक अजय कुमार उर्फ कल्लू ने बताया कि हर वर्ष लोगों के मनोरंजन के लिए कोई न कोई नया आकर्षण जोड़ा जाता है. इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार भी एक विशेष सरप्राइज झूला लगाया जा रहा है, जिसका आनंद पहली बार पलामूवासी उठा सकेंगे. उन्होंने बताया कि यह झूला मेले का सबसे बड़ा आकर्षण होगा और लोगों को रोमांच का नया अनुभव देगा. जिसमें सबसेबड़ा सरप्राइज़ मिलने वाला है.

रोमांचक झूलों की रहेगी भरमार
उन्होंने कहा कि श्रावणी मेले में युवाओं और रोमांच पसंद करने वालों के लिए कई बड़े झूले लगाए जाएंगे. इनमें ब्रेक डांस, टॉवर झूला, मौत का कुआं, नौका सम्राट, टोरा-टोरा और ड्रैगन झूला प्रमुख हैं. इसके अलावा सरप्राइज झूला भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेगा. हर आयु वर्ग के लोगों के लिए अलग-अलग मनोरंजन की व्यवस्था की जा रही है, ताकि पूरा परिवार मेले का भरपूर आनंद ले सके.

बच्चों के लिए भी होंगे खास इंतजाम
बता दें कि मेले में बच्चों के मनोरंजन का भी विशेष ध्यान रखा गया है. उनके लिए मिक्की माउस सहित कई रंग-बिरंगे और सुरक्षित झूले लगाए जाएंगे. इसके अलावा खेल-खिलौनों और बच्चों की पसंद के कई आकर्षण भी मेले में मौजूद रहेंगे, जिससे छोटे बच्चों के लिए यह मेला यादगार बन सके.

देशभर के स्टॉल बढ़ाएंगे मेले की रौनक
उन्होंने बताया कि इस बार भी मनोरंजन के साथ-साथ खरीदारी के शौकीनों के लिए भी मेले में दर्जनों स्टॉल लगाए जाएंगे. इन स्टॉलों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से आए व्यापारी अपने उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री करेंगे. घरेलू सामान, हस्तशिल्प, सजावटी वस्तुएं, खिलौने और खानपान के विभिन्न स्टॉल मेले की रौनक बढ़ाएंगे.

एक सप्ताह बाद शुरू होगा रोमांच
आयोजकों के अनुसार मेले की तैयारियां जोरो पर है. हालांकि अभी लगभग एक सप्ताह का समय लगेगा. इसके बाद झूले और अन्य आकर्षण पूरी तरह चालू हो जाएंगे. श्रावणी मेले के आयोजन से एक बार फिर मेदिनीनगर में उत्सव जैसा माहौल बनेगा और जिले के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मेले का आनंद लेने पहुंचेंगे.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top