भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Education Secretary Vineet Joshi Transferred | NEET पेपर लीक पर सरकार का...


होमताजा खबरदेश

शिक्षा सचिव विनीत जोशी का ट्रांसफर, शुक्रवार को CJP से मिलेंगे केंद्रीय मंत्री

Last Updated:

दिल्ली में NEET पेपर लीक को लेकर छात्रों का भारी विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. इस हंगामे के बीच केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी का उनके पद से अचानक ट्रांसफर कर दिया गया है. जोशी को अब पंचायती राज मंत्रालय भेज दिया गया है. उनकी जगह अब नरेश पाल गंगवार को उच्च शिक्षा विभाग की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है.

शिक्षा सचिव विनीत जोशी का ट्रांसफर, शुक्रवार को CJP से मिलेंगे केंद्रीय मंत्रीZoom

नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी. (PTI Photo)

नई दिल्ली: NEET पेपर लीक को लेकर छात्रों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. लगातार हो रहे प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी का शिक्षा मंत्रालय से ट्रांसफर कर दिया गया है. अब उन्हें पंचायती राज मंत्रालय का काम सौंपा गया है. विनीत जोशी के तबादले को छात्रों के भारी प्रदर्शन से जोड़कर देखा जा रहा है. उनकी जगह अब नरेश पाल गंगवार ने ली है. नरेश पाल गंगवार को नया उच्च शिक्षा सचिव बनाया गया है. सरकार इस कदम से छात्रों के गुस्से को कम करने की कोशिश कर रही है. शिक्षा मंत्रालय में हुए इस बदलाव से सिस्टम में बड़े सुधार की उम्मीद है.

केंद्र सरकार और CJP के बीच शुक्रवार को अहम बैठक

हमारे सहयोगी सीएनएन न्यूज18 की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र सरकार अब इस मुद्दे को जल्द सुलझाना चाहती है. छात्रों के भारी विरोध को देखते हुए सरकार ने बातचीत का रास्ता चुना है. कल दोपहर 12.30 बजे केंद्रीय मंत्रियों और CJP प्रतिनिधिमंडल के बीच एक हाई लेवल मीटिंग होगी. इस बैठक में केंद्र सरकार के कई बड़े मंत्री शामिल होंगे. सरकार का मुख्य फोकस छात्रों के गुस्से को शांत करना है. संसद का मौजूदा सत्र चल रहा है. ऐसे में सरकार चाहती है कि यह विवाद जल्द खत्म हो. इससे संसद का कामकाज बिना किसी रुकावट के सुचारू रूप से चल सकेगा.

इस अहम बैठक से छात्रों को भी ठोस समाधान की उम्मीद है. CJP प्रतिनिधिमंडल इस मीटिंग में छात्रों की सभी मुख्य मांगों को मजबूती से रखेगा. वहीं सरकारी सूत्रों का कहना है कि मंत्री इस दौरान प्रदर्शन रोकने की अपील करेंगे. सरकार की कोशिश है कि बातचीत के दौरान सड़कों पर हो रहा हंगामा बंद हो जाए. यह बैठक इस पूरे विवाद में एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है. सरकार बातचीत के जरिए बीच का रास्ता निकालने की पूरी कोशिश कर रही है. अब सभी की निगाहें कल होने वाली इस अहम मीटिंग पर टिकी हैं.

About the Author

दीपक वर्माDeputy News Editor

दीपक वर्मा की गिनती डिजिटल मीडिया के सबसे तेज और उभरते हुए चेहरों में होती है. वह न्यूज18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं. दीपक ने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं…

और पढ़ें





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top